फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jayntion telling ballot holidays

वोट की राजनीति करा रही जयंतियों पर छुट्टियां

Sat, 25 Apr 2015 12:02 AM IST
अजय अवस्थी/शाहजहांपुर।
अजय अवस्थी/शाहजहांपुर। Updated Sat, 25 Apr 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
तीज-त्योहार और महापुरुषों की जयंती मनाने का सीधा संबंध स्कूल-कॉलेजों से हमेशा रहा है। इस पर कभी राजनीति नहीं हुई, लेकिन इधर कुछ वर्षों से महापुरुषों के नाम पर अवकाश घोषित करने की जो राजनीति हो रही है, उससे साफ है कि महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना सरकारों का शगल बन चुका है। ऐसा करके संबंधित जाति-बिरादरी के वोट हासिल की गारंटी माना जाने लगा है।
विज्ञापन

कहा जाता है कि इश्क और इलेक्शन में सब कुछ जायज है। शायद इसी बात को ध्यान में रखकर चुनाव से एक-दो साल पहले से ही सियासत चमकाने का मौका कोई छोड़ना नहीं चाहता। हरकोई चुनावी बिसात पर शतरंज की गोटें कुछ इस तरह बिछाना चाहता है, जिसका काट प्रतिद्वंद्वी सहज न कर सकें। महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करना इसी सियासत का हिस्सा है।
विज्ञापन

बांटो और राज करो की तर्ज पर विभिन्न जातियों के वोट हासिल करना एक सहज और सस्ता साधन बन गया है। नौकरी-रोजगार के साधन तो उपलब्ध कराना आसान है नहीं, ऐसे में यही आसान है कि अवकाश रूपी एक तीर से कई शानदार निशाने लगा लिए जाएं। अवकाश घोषित होने से संबंधित जाति इसलिए खुश कि उनकी बिरादरी के महापुरुष को याद रखा गया, शिक्षक खुश, कॉलेजों के विद्यार्थी खुश, कार्यालयों के कर्मचारी खुश और साथ में खुश उनके बीवी-बच्चे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश तालिका को गौर से देखा जाए तो उसमें तीज-त्योहारों और विभिन्न जातियों के महापुरुषों की जयंती आदि के 50 अवकाश दर्ज हैं। इसके अलावा, रविवार, सेकेंड सेटरडे, एक माह का ग्रीष्मावकाश और लगभग एक माह का ही शीतावकाश, दो-चार लोकल अवकाश यानी छुट्टियां ही छुट्टियां हैं अपने प्रदेश के स्कूलों में। इतना ही नहीं, व्यक्तिगत रूप से भी छुट्टियों की भरमार है, अर्थात मेडिकल, प्रसूति, अर्जित, आकस्मिक आदि के अनलिमिटेड अवकाश।

वोट रूपी छुट्टियां देख अधिकारी-कर्मचारी-गुरुजन और विद्यार्थी भले ही खुश हो रहे हों, लेकिन इस ओछी व्यवस्था से अभिभावक बहुत कुंठित है। इसका कारण यह है कि उनकी अंटी से मोटी रकम फीस के नाम पर ऐंठी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed