{"_id":"65f5faf1dc4819af500a90c4","slug":"japan-babu-became-villain-in-panchatatvason-lit-his-funeral-pyre-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-115189-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंचतत्व में विलीन हुए जापान बाबू...बेटे ने दी मुखाग्नि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंचतत्व में विलीन हुए जापान बाबू...बेटे ने दी मुखाग्नि
Sun, 17 Mar 2024 01:32 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
जापान बाबू के पार्थिव शरीर को कंधा देते वित्त-मंत्री सुरेश खन्ना। संवाद
शाहजहांपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता निर्भय चंद्र सेठ उर्फ जापान बाबू शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके निधन पर शोक संदेश भेजा। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना व सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर समेत बड़ी संख्या में भाजपाई और समर्थक उनकी शवयात्रा में शामिल हुए।
दिवंगत भाजपा नेता की शवयात्रा उनके निज आवास से मंदिरगंज से सिंजई, कच्चा कटरा, कोतवाली, चौक, चार खंभा, राजघाट चौकी होते हुए गर्रा मोक्ष धाम पहुंची। यहां उनके बेटे विनय सेठ ने मुखाग्नि दी। उनकी शवयात्रा में लोकसभा सांसद अरुण कुमार सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, पुवायां विधायक चेतराम, जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा, मीरानपुर कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव आदि शामिल हुए।