{"_id":"6a99648b16481842ba0a7b84","slug":"janmashtami-children-presented-a-tableau-of-lord-krishna-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-183547-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्माष्टमी : बच्चों ने प्रस्तुत की भगवान कृष्ण की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्माष्टमी : बच्चों ने प्रस्तुत की भगवान कृष्ण की झांकी
विज्ञापन
जलालाबाद में सरस्वती शिशु मंदिर में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चे। स्रोत: स्कूल
शाहजहांपुर। भावलखेड़ा के कंपोजिट विद्यालय अटसलिया में बृहस्पतिवार को जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। बच्चों ने भगवान कृष्ण की झांकी सजाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण का पूजन कर किया गया। छात्र-छात्राओं ने भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप में आकर्षक झांकी प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। झांकी में नितिन, दक्ष, आयुष, कार्तिक और प्रज्ञा ने भाग लिया।
इस बीच बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं ने हरिशंकरी के पौधे भी रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पौधरोपण में प्रधानाध्यापिका निकहत परवीन, शिक्षिका दपिंदर कौर, मीरा सिंह, शालिनी मिश्रा, नम्रता मिश्रा और वर्षा मिश्रा मौजूद रहीं। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
राधा-कृष्ण स्वरूप प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन
जलालाबाद। जन्माष्टमी से पूर्व सरस्वती शिशु मंदिर में श्री राधा-कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आकर्षक स्वरूप में सजे बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में नर्सरी से पांच तक के बच्चों ने भाग लिया। राधा के स्वरूप में पहला स्थान कक्षा पांच की छात्रा आस्था शर्मा ने पाया, जबकि मान्या भारद्वाज व रूही शर्मा क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। कृष्ण स्वरूप में कक्षा पांच के अनमोल ने बाजी मारी। अंश व शिवम ने क्रमशः दूसरा व तीसरा स्थान पाया। तान्या मिश्रा व आरती कुशवाहा की देखरेख में हुए कार्यक्रम का प्रधानाचार्य सतीश दीक्षित ने शुभारंभ किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र मिश्रा, अनुराग पराशरी, अनिल अग्निहोत्री, अमन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद