फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jammed by placing dead body on Shahjahanpur-Pilibhit road

सड़क पर शव रखकर शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग को किया जाम

Sat, 30 Apr 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Jammed by placing dead body on Shahjahanpur-Pilibhit road
शाहजहांपुर निगोही मार्ग पर जाम लगाते गांव भड़ेरी लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
निगोही। सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव भडेरी निवासी नेत्रपाल के परिजन ने हमलावरों पर मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को शाहजहांपुर-पीलीभीत मार्ग पर टिकरी चौकी के पास मौर्या चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा और सीओ अखंड प्रताप सिंह के आश्वासन पर जाम खोला गया। जाम के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

20 वर्षीय नेत्रपाल बुधवार शाम सात बजे निगोही के गुरगवां गांव में शादी में शामिल होने गया था। उसके बाद करीब दस बजे उसकी मौत की खबर परिजन को मिली। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। पोस्टमार्टम के बाद रामसरन ने थाने पर तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। उनका आरोप था कि ओमकार, अमर पाल और विकास ने धारदार हथियार से वार कर नेत्रपाल की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज नहीं होने पर परिजन ने ग्रामीणों के साथ टिकरी चौकी से पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। नाराज लोगों ने वाहनों को नहीं निकलने दिया, जिसके कारण वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। इस बीच तिलहर विधायक सलोना कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सदर अखंड प्रताप समेत सिंधौली, तिलहर और निगोही थाने की फोर्स भी सुरक्षा की दृष्टि से पहुंच गई। विधायक व सीओ ने मुकदमा दर्ज कर दो दिन के अंदर आरोपियों को जेल भेजे जाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब साढ़े 12 बजे जाम खोल दिया गया। पुलिस ने धारा 304 के तहत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

-बिजली सही करने खंभे पर चढ़े नेत्रपाल की गिरने से मौत हो गई थी। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज कर जांच कराई जा रही है। अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर

जाम के दौरान रोती महिला को गले लगाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वाशन देती विधायक सलोना ?

जाम के दौरान रोती महिला को गले लगाकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही का आश्वाशन देती विधायक सलोना ?- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed