फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jamia Millia BBA student dies in road accident in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: कार पलटने से जामिया मिलिया के बीबीए के छात्र की मौत, दोस्त गंभीर घायल

Sat, 10 Feb 2024 04:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 04:57 PM IST
सार

शाहजहांपुर में राजघाट पुलिस चौकी के पास शुक्रवार रात बाइक सवार को बचाने के प्रयास में एक कार पलट गई। हादसे में कार चला रहे जामिया मिलिया के बीबीए के छात्र की मौत हो गई। उसका दोस्त घायल हो गया। 

विज्ञापन
Jamia Millia BBA student dies in road accident in Shahjahanpur
सैम नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला तारीन टिकली निवासी सैम नईम (21) की कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में सैम और उसका दोसत जैद घायल हो गए। दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां सैम ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


जामिया मिलिया इस्लामिया से बीबीए फाइनल ईयर के छात्र सैम कॉलेज की छुट्टी होने के बाद तीन दिन पहले ही घर लौटा था। शुक्रवार की रात अपने बचपन के दोस्त जैद के साथ खाना खाने के लिए ढाबे पर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चौक कोतवाली क्षेत्र के राजघाट चौकी के पास कार पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां सैम को मृत घोषित कर दिया। सैम चचेरे भाई अनस इकबाल कांग्रेस नेता हैं। अनस की मां महापौर का चुनाव कांग्रेस के सिंबल पर लड़ी थीं। हादसे में सैम की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed