फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jam from Fatehganj to Katra, vehicles passing through Khairpur intersection

Shahjahanpur News: फतेहगंज से लेकर कटरा तक जाम, खैरपुर चौराहे से होकर गुजारे वाहन

Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Jam from Fatehganj to Katra, vehicles passing through Khairpur intersection
मीरानपुर कटरा में जाम के चलते फंसे वाहन
मीरानपुर कटरा। सावन माह के पहले सोमवार पर कांवड़ियों के लिए एक लेन खाली रखे जाने के कारण फतेहगंज पूर्वी (बरेली) में लंबा जाम लग गया। मीरानपुर कटरा में वाहनों के फंसने के चलते पुलिस ने मोर्चा संभाला और मुख्य चौराहे से वाहनों को खैरपुर चौराहा से होकर जैतीपुर की ओर पास कराया। तब जाम से निजात मिल सकी।
विज्ञापन

दो दिन से लगातार हाइवे जाम होने के चलते बरेली की ओर से आने वाले कावंड़ियों के लिए पुलिस ने नेशनल हाइवे की एक लेन खाली रखने का मसौदा तैयार किया था। इसी के चलते शाहजहांपुर से बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहनों को फतेहगंज पूर्वी में रोक लिया। इसके चलते नेशनल हाईवे पर जाम के हालात उत्पन्न होने लगे। ऐसे में दो दिन पहले कई किमी लंबे जाम से सबक लेते हुए पुलिस ने बरेली की ओर जाने वाले वाहनों को कटरा चौराहे से जलालाबाद रोड पर मोड़ना मुनासिब समझा। तब छोटे वाहन और रोडवेज की बसों को ही जाने की छूट रखी। बाकी भारी वाहनों को खैरपुर चौराहे से जैतीपुर होते हुए दातागंज (बदायूं) होकर निकाला गया। इसके चलते लखनऊ से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को कई किलोमीटर अतिरिक्त सफर करना पड़ गया।
विज्ञापन


शहर में कांवड़ियों के लिए सारी तैयारियां पूरी
59 दिन के सावन के मौके पर अभी कांवड़ यात्री अधिक नहीं निकल रहे हैं। इसके चलते सावन के पहले सोमवार को देखते हुए शुक्रवार रात से शुरू रूट डायवर्जन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। वाहन पूर्व की तरह यथावत चलते रहे। अगले सोमवार को कांवड़ियों के आने की संभावना को देखते हुए खाका तैयार कर लिया गया। पुलिस ने कई जगह पर ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने तय मार्ग से ही चलीं बसें
कांवड़ियों के नहीं आने के चलते रोडवेज की बसों के संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। बसों को रोडवेज अड्डे से ही चलाया गया। वहीं अनुबंधित बसें भी अड्डे से संचालित की गईं।

कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन सोमवार रात को खत्म हो जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पहले से ही सारी तैयारियां कर ली गईं थीं।
- जगदीश लाल टम्टा, सीओ यातायात

मीरानपुर कटरा में जाम के चलते फंसे वाहन

मीरानपुर कटरा में जाम के चलते फंसे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed