{"_id":"660c6e280d1b2ad24e00a115","slug":"jalalabad-youth-dies-due-to-bike-slipping-two-injured-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-116080-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बाइक फिसलने से जलालाबाद के युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बाइक फिसलने से जलालाबाद के युवक की मौत, दो घायल
Wed, 03 Apr 2024 02:14 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 03 Apr 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप शर्मा का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
कांट। शाहजहांपुर-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर शीतला देवी मंदिर तिराहा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होने की वजह से फिसल गई। हादसे में जलालाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी कुलदीप शर्मा (30) की मौत हो गई। उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई।
कुलदीप शर्मा अपने दोस्त जलालाबाद के परशुरामपुरी निवासी अमन मिश्रा व अंकित अवस्थी के साथ बाइक से शाहजहांपुर गया था। रात करीब आठ बजे वे घर लौट रहे थे। कांट कस्बे में शीतला देवी मंदिर तिराहा के पास बाइक अचानक से अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच कुलदीप ने दम तोड़ दिया। बाइक फिसलने पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थाना प्रभारी दयाशंकर मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक के परिजन को सूचना दे दी गई है।
-- -- -- -- --
कुलदीप की है कच्ची गृहस्थी
जलालाबाद। हादसे में कुलदीप शर्मा की मौत की खबर पहुंचने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुलदीप की कच्ची गृहस्थी है। वह अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बेटियों को छोड़ गए हैं। दो भाइयों में सबसे बडे़ कुलदीप की मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है।