फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jalalabad to be developed on the lines of Ayodhya, Mathura and Kashi

मांगः अयोध्या, मथुरा-काशी की तर्ज पर विकसित किया जाए जलालाबाद

Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jalalabad to be developed on the lines of Ayodhya, Mathura and Kashi
परशुराम मंदिर पर महंत की मौजूदगी में प्रेसवार्ता करते अरुण दीक्षित। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
जलालाबाद। ब्रह्म समाज एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण दीक्षित ने कहा कि भगवान परशुराम जन्मस्थली जलालाबाद के विकास के लिए स्थानीय सांसद, विधायक, राज्यसभा सदस्य और एमएलसी अपनी निधि से 25- 25 लाख रुपये स्वीकृत कराएं। परशुराम मंदिर पर पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि जलालाबाद का विकास अयोध्या, मथुरा और काशी की तर्ज पर होना चाहिए।
विज्ञापन

अरुण दीक्षित ने बताया कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भगवान परशुराम जन्मस्थली को लेकर विभिन्न प्रस्ताव पारित हुए। इनमें जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों से अपनी निधि से 25- 25 लाख रुपये देने की मांग प्रमुख है। वे लोग शीघ्र ही जनप्रतिनिधियों से और मुख्यमंत्री से मिलकर मांगों को पूरा कराने का आग्रह करेंगे।
विज्ञापन

बताया कि पर्यटन स्थल घोषित होने के बाद जब शासन से धनराशि स्वीकृति होगी, तब तक निधि से मिलने वाली धनराशि से मंदिर प्रांगण में जरूरत के मुताबिक विकास कार्य कराए जाएंगे। राष्ट्रीय महासचिव अमित राज दीक्षित, कार्यकारी अध्यक्ष कनुप्रिया, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष गोपाल द्विवेदी, हरेंद्र सारस्वत, राजू मिश्रा, विनोद शर्मा, सुधीर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed