फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jalalabad of Shahjahanpur is now named Parshurampuri

UP: शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी, पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने की घोषणा

Fri, 22 Aug 2025 05:02 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/शाहजहांपुर Published by: विकास कुमार Updated Fri, 22 Aug 2025 05:02 PM IST
सार

सुनील भराला ने कहा कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली है और इसका नाम परिवर्तन सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। इसके अलावा, परिषद् भगवान परशुराम से जुड़े 56 स्थानों के जीर्णोद्धार के लिए काम कर रही है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड और मध्य प्रदेश की जानापाव इंदौर साइट शामिल हैं। 

विज्ञापन
Jalalabad of Shahjahanpur is now named Parshurampuri
राष्ट्रीय परशुराम परिषद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परशुराम परिषद के अथक प्रयासों से शाहजहांपुर के जलालाबाद का नाम अब परशुरामपुरी हो गया है। शुक्रवार को प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व राज्यमंत्री पं. सुनील भराला ने इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि मैंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद से पत्राचार कर इस बदलाव का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया। 

विज्ञापन


भराला ने कहा कि जलालाबाद भगवान परशुराम की जन्मस्थली है और इसका नाम परिवर्तन सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करेगा। इसके अलावा, परिषद् भगवान परशुराम से जुड़े 56 स्थानों के जीर्णोद्धार के लिए काम कर रही है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड और मध्य प्रदेश की जानापाव इंदौर साइट शामिल हैं। प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट धर्मेंद्र शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed