फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jalalabad MLA lags behind in spending MLA funds, city residents ahead

Shahjahanpur News: विधायक निधि खर्च करने में सबसे पीछे रह गए जलालाबाद के एमएलए, शहर वाले आगे

Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Jalalabad MLA lags behind in spending MLA funds, city residents ahead
चेतराम, विधायक पुवायां
शाहजहांपुर। विधानसभा क्षेत्रों में विकास कार्यों के लिए मिलने वाली पांच करोड़ रुपये की विधायक निधि को वर्ष 2025-26 में जनप्रतिनिधि शत-प्रतिशत खर्च नहीं कर पाए। निधि खर्च करने के मामले में जलालाबाद के विधायक हरिप्रकाश वर्मा सबसे पीछे हैं। नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक और वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने निधि से सबसे ज्यादा धनराशि विकास कार्य में खर्च की है।
विज्ञापन


जिले में छह विधानसभा क्षेत्र हैं। सभी पर भाजपा का कब्जा है। विधायकों को प्रतिवर्ष विधायक निधि के तहत पांच-पांच करोड़ रुपये की धनराशि विकास कार्याें पर व्यय करने के लिए दी जाती है। वर्ष 2025-26 में जिले के विधायकों ने निधि को जरिये सड़क, बिजली, वाटर कूलर लगवाने आदि में खर्च किया। इसके बावजूद शतप्रतिशत धनराशि खर्च नहीं कर पाए।
विज्ञापन

निधि खर्च करने में सदर सीट से विधायक सुरेश खन्ना सबसे आगे हैं। दूसरे नंबर पर पुवायां विधायक चेतराम हैं। सबसे कम जलालाबाद विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने निधि खर्च की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विधायकों से बातचीत

विधायक निधि का जरूरतमंदों के इलाज के लिए अनुदान, सड़कों, कम्यूनिटी हॉल और बिजली के खंंभों के निर्माण आदि पर खर्च किया गया है। विधायक निधि का उपयोग जरूरी व्यवस्थाओं पर किया है।
-सुरेश कुमार खन्ना, शहर विधायक व वित्तमंत्री
--
वाटर कूलर, लाइट, इंटरलॉकिंग निर्माण, स्कूलों के सुंदरीकरण आदि पर निधि खर्च की है। इसके अलावा जरूरतमंद लोगों की मदद भी की गई है। बाकी बची धनराशि जरूरी कार्यों पर खर्च की जाएगी।
- वीर विक्रम सिंह, कटरा विधायक
--
स्कूलों में फर्नीचर, झूले, खड़ंजा निर्माण, बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में 25 नावों का इंतजाम कराया। जरूरत की चीजों पर ही निधि को खर्च करने पर फोकस रहा है।
- हरिप्रकाश वर्मा, जलालाबाद विधायक
--
विधायक निधि का 75 प्रतिशत अंश इंटरलॉकिंग सड़कों के निर्माण और 25 फीसदी लाइट लगवाने में खर्च किया गया है। जो धनराशि अवशेष है, उनको स्कूलों को दिया जाएगा। वरीयता के आधार पर काम किए जाएंगे।
- सलोना कुशवाहा, तिलहर विधायक
--
लोगों के इलाज के लिए अनुदान देने के साथ वाटर कूलर लगवाने, स्मृति द्वार निर्माण, यात्री शेड बनवाने पर निधि खर्च की है। स्वास्थ्य केंद्र में छह शव रखने के लिए फ्रीजर देने का प्रस्ताव बन गया है। बाकी भी अनेक कार्य विधायक निधि से कराए हैं।
- अरविंद कुमार सिंह, ददरौल विधायक
--
विधायक निधि से कई स्थानों पर वाटर कूलर लगवाए, कई गांवों में स्ट्रीट लाइटें लगवाई गईं। नाहिल और पुवायां के दो स्कूलों को नौ लाख रुपये की धनराशि दी गई। इससे बच्चों के लिए कक्ष आदि बन सकेंगे। अन्य कई काम भी कराए गए हैं।
- चेतराम, विधायक पुवायां
--------------------------------

विधायकों के खर्च का विवरण (रुपये में)

विधायक गत वर्ष की शेष धनराशि उपलब्ध धनराशि स्वीकृत धनराशि अवशेष धनराशि

सुरेश कुमार खन्ना 98,66,229 5,98,66,229 5,98, 21,989 44240
चेतराम 17, 21, 641 5,17, 21, 641 5,15,08900 1,32641

वीर विक्रम सिंह 55092 5,00,55092 4,94, 91800 5,63,292
अरविंद सिंह 62600 50062600 4,23,52, 300 77,10, 300 सलोना कुशवाहा 1,24,012 5,01,24, 012 3,85,45,549 1,15,78,463

हरिप्रकाश वर्मा 1,39,26,200 6,39, 26,200 3,17, 39, 500 3,21,86,700

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

चेतराम, विधायक पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed