फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jal Nigam contractor left the overhead tank work incomplete

Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंक का कार्य अधूरा छोड़कर चला गया जल निगम का ठेकेदार

Sun, 22 Feb 2026 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Jal Nigam contractor left the overhead tank work incomplete
परौर। ग्राम पंचायत बरखेमई के ग्रामीणों को हर-घर जल योजना के तहत शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चार वर्ष पहले शुरू हुआ ओवरहेड टैंक बनाने और घरों को पानी के कनेक्शन दिए जाने का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। पानी की पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदे गए रास्ते भी समतल करके ठीक नहीं किए जाने से ग्रामीण खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

जल निगम का ठेकेदार काम अधूरा छोड़कर कई माह पूर्व गांव से जा चुका है। इसलिए ग्रामीणों की किसी स्तर से कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तब से न तो पानी की टैंक का निर्माण पूरा हो सका और न ही सभी घरों को पानी के कनेक्शन हो सके हैं। ग्राम पंचायत से संबद्ध जटिउरा गांव के राम निवास पाल, पुष्पेंद्र सिंह, विनोद कुमार आदि ग्रामीणों का कहना है कि पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए रास्तों की जल निगम ने मरम्मत कराने की भी जरूरत नहीं समझी। इस कारण बारिश में उखड़े रास्तों पर जलभराव की समस्या फिर उत्पन्न होगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अमरपाल सिंह के अनुसार अधिकारियों से कई बार कहने पर भी काम शुरू नहीं कराया जा रहा है। जल निगम ग्रामीण के अवर अभियंता अजय कुमार भारती ने बताया कि हर घर जल-हर घर नल योजना का काम एक साथ जिले की तमाम ग्राम पंचायतों में शुरू कराया गया था। बाद में शासन से बजट की अगली किश्त मिलने में देरी होने पर कई ग्राम पंचायतों में यह कार्य रोकना पड़ा। बजट मिलते ही योजना के अधूरे कार्य फिर से शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed