{"_id":"66ef3c43794d59e96c056f74","slug":"jal-nigam-came-on-backfoot-after-protest-by-trade-board-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-127610-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: व्यापार मंडल के धरना-प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आया जल निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: व्यापार मंडल के धरना-प्रदर्शन के बाद बैकफुट पर आया जल निगम
विज्ञापन
उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से वार्ता करते जल निगम के एक्सईएन व ठेकेदार। स्रोत : व्य
शाहजहांपुर। उद्योग व्यापार मंडल की ओर से किए गए धरना-प्रदर्शन के बाद जल निगम के अधिकारी बैकफुट पर आ गए हैं। जल निगम के एक्सईएन व ठेकेदार ने शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान शहर की सड़कों को ठीक कराने का आश्वासन देते हुए धरना-प्रदर्शन स्थगित करने का अनुरोध किया गया। वहीं व्यापारी कार्य शुरू न होने तक धरना जारी रखेंगे।
पिछले दिनों उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ के नेतृत्व में नगर निगम कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया गया था। इस दौरान शहर की मुख्य सड़कों को ठीक कराने, गलियों की सड़कें पहले जैसी स्थिति में लाए जाने की मांग की गई थी। कार्रवाई न होने पर 23 सितंबर को दोबारा से धरने पर बैठने तथा आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई।
शनिवार को जल निगम के एक्सईएन कपिल एम. सिंह तथा ठेकेदार विनोद चौधरी ने उद्योग व्यापार मंडल के शिविर कार्यालय पहुंचकर जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ से वार्ता की। 25 सितंबर से शहर में सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू कराए जाने का आश्वासन दिया। व्यापारियों ने 30 सितंबर तक सड़कों की मरम्मत का कार्य सुचारु न होने पर एक अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी दी। साथ ही कहा गया कि 30 सितंबर तक घोषित तिथियों में धरना जारी रहेगा। इस मौके पर प्रदेश मंत्री धर्मपाल रैना, जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।