{"_id":"61ca0f6cc18f32266e3be794","slug":"jagatbhan-became-bar-association-president-and-raghavendra-treasurer-shahjahanpur-news-bly47068410","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतभान सिंह बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और राघवेंद्र कोषाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगतभान सिंह बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और राघवेंद्र कोषाध्यक्ष
विज्ञापन
तिलहर बार एसोसिएशन के वार्षिक निर्वाचन में विजयी अध्यक्ष व अन्य प्रत्याशी जीत का जश्न मनाते हुए
- फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। तहसील परिसर में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को हुए वार्षिक निर्वाचन में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जगतभान सिंह मौर्य ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवपाल सिंह को 28 मतों से पराजित कर दिया। वहीं कोषाध्यक्ष पद पर राघवेंद्र सिंह ने आशीष अवस्थी को 12 मतों से शिकस्त दी। अन्य पदों के प्रत्याशी निर्विरोध विजेता घोषित किए गए। विजयी पदाधिकारियों का अधिवक्ताओं ने स्वागत किया।
चुनाव को लेकर सुबह से ही अधिवक्ताओं में गहमागहमी रही। शाम 4 बजे मतदान समाप्त हुआ और इसके बाद हुई मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी कृष्ण पाल सिंह ने बताया कि कुल 158 मतों में से 146 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए जगतभान मौर्य को 71, शिवपाल सिंह को 43 और रामअवतार सक्सेना को 31 मत प्राप्त हुए हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र सिंह को 79 और आशीष अवस्थी को 67 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर जगतभान मौर्य और कोषाध्यक्ष पद के लिए राघवेंद्र सिंह को चुना गया।
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि महासचिव पद पर राजीव कुमार सिंह चौहान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय ओम गंगवार, उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र पाल कनौजिया, सूर्य कुमार गंगवार व राजेश मिश्रा, संयुक्त सचिव पद पर सत्यपाल, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर संजीव कुमार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए हैं। समर्थकों ने अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, महासचिव सहित सभी विजेता पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान अधिवक्ता हीरालाल कुशवाहा, सर्वेश कुशवाहा, अशोक गुप्ता, संजय यादव, अभिषेक शर्मा,अरुण कुमार सिंह सहित तमाम अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
विज्ञापन
मैं बार के हित में सदैव कार्य करता रहूंगा। जो भी समस्याएं आएंगी, उसके लिए संघर्ष करूंगा। अधिवक्ताओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखूंगा। बार और बेंच में सामंजस्य स्थापित करूंगा।
जगत भान सिंह मौर्य, नवनिर्वाचित अध्यक्ष बार एसोसिएशन।
सभी ने अपना कीमती मत देकर मुझे कोषाध्यक्ष बनाया है। आय-व्यय का नियमित हिसाब दिया जाएगा। तीन माह में बैठक करके आय-व्यय को पारित कर कराऊंगा। लेखा जोखा में पूरी निष्पक्षता बरती जाएगी।
राघवेंद्र सिंह, नवनिर्वाचित कोषाध्यक्ष बार एसोसिएशन।