फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Jackal terror in Talvipur Diuria bitten more than five people so far in Shahjahanpur

Shahjahanpur News: गांव तालवीपुर दियुरिया में सियार की दहशत, अब तक पांच से ज्यादा लोगों को काटा

Sat, 28 Sep 2024 02:23 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 28 Sep 2024 02:23 PM IST
सार

शाहजहांपुर जिले के गांव तालवीपुर दियुरिया में बुधवार को आधी रात के बाद एक सियार गांव के अंदर आ गया। उसने हमलाकर पांच से अधिक लोगों को घायल कर दिया। सियार के हमले से गांव में दहशत फैल गई। 

विज्ञापन
Jackal terror in Talvipur Diuria bitten more than five people so far in Shahjahanpur
सीएचसी पर पहुंचे तिलहर क्षेत्र के गांव तालवीपुर दियुरिया में सियार के हमले में घायल।

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर थाना क्षेत्र के गांव तालवीपुर दियुरिया में सियार ने तीन महिलाओं समेत पांच से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीण दिन ढलने के बाद घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। सूचना मिलने पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर अजय कुमार ने गांव में आकर घायल ग्रामीणों से बात की। हालांकि, सियार को पकड़ने के लिए विभाग ने अभी कोई कार्रवाई नहीं की है। 

विज्ञापन


तालवीपुर में बुधवार को आधी रात के बाद एक सियार गांव के अंदर आ गया। उसने घरों के बाहर सो रहे प्रधान वेदराम के पिता राजपाल, रामपाल की पत्नी राजेश्वरी, टिकोली देवी और सुमित्रा को काटा। इसी रात सियार ने पड़ोस के गांव कितारपुर में धावा बोलकर अखिलेश के पैर और कुछ लोगों के हाथ में काट लिया। बीते दिन सियार के हमले में घायलों ने सीएचसी पर आकर उपचार कराया।
विज्ञापन


बांका-भाला लेकर खेतों पर जाते हैं ग्रामीण 
वन विभाग के रेंजर घनश्याम शुक्ला ने डिप्टी रेंजर को गांव भेजा। उन्होंने सियार की खोजबीन कराने के बजाय सिर्फ ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी और लौट आए। गांव के पूर्व प्रधान सत्यपाल के अनुसार, खेतों की ओर लोग इकट्ठे होकर डंडा, बांका, भाला आदि लेकर जा रहे हैं। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक उदित शर्मा के अनुसार, वह लगभग 12 वर्ष से क्षेत्र में तैनात हैं। इस दौरान अक्सर सियार दिखे, लेकिन इससे पहले कभी हमलावर नहीं हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तिलहर के वन रेंजर घनश्याम शुक्ला ने बताया कि आमतौर पर सियार समेत ज्यादातर छोटे जंगली जीव लोगों को नजदीक आते देख उनसे खुद दूरी बना लेते हैं। सियार खोजने के लिए टीम लगाई जा रही है। उसको जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed