फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   jaam on national highway

नेशनल हाईवे पर पूरे दिन जाम से जूझते रहे लोग

Tue, 08 Feb 2022 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
jaam on national highway
रोजा में नेशनल हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा में दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर सोमवार को पूरे दिन में कई बार लोगों को जाम से जूझना पड़ा। दिन में ट्रक का डीजल खत्म होने के बाद लगे जाम के बाद शाम तक हाईवे पर वाहन रेंगते रहे। इस दौरान सैकड़ों लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। पुलिस भी जाम खुलवाने के लिए जूझती रही।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे लकड़ी लेकर जा रहे ट्रक का रोजा ओवरब्रिज पर पहुंचते ही डीजल खत्म हो गया। संकरा पुल होने के कारण दूसरा वाहन आसानी से पास न होने के चलते हाईवे जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रोडवेज बस, ट्रक, डग्गामार वाहन, लग्जरी कारें, बाइक सवार तक जाम में फंस गए। करीब दो घंटे के बाद चालक डीजल लेकर पहुंचा तो उसने ट्रक को आगे बढ़ाया। उसके बाद वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे। जाम के चलते सैकड़ों लोग परेशान रहे। वाहनों में बैठे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं तक परेशान हो गए। दूसरी तरफ साप्ताहिक बाजार होने के कारण भीड़ अधिक उमड़ने की वजह से भी जाम की स्थिति बनी रहीं। रोजा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम को खुलवाया। तब देर शाम को वाहन अपनी पूरी रफ्तार से दौड़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed