{"_id":"5ea705e98ebc3e90b12df2c9","slug":"it-will-be-raining-today-shahjahanpur-news-bly4040321160","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के फिर बने आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के फिर बने आसार
विज्ञापन
शाहजहांपुर। हवा का दबाव बढ़ने के साथ पश्चिमी विक्षोभ मंगलवार को भी अपना प्रभाव दिखाएगा और मौसम में अगले 48 घंटे तक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बीते दिन आई तेज आंधी और बारिश से सोमवार को वायुमंडल में आर्द्रता बढ़ने के साथ दिन में धूप निकलने के बावजूद तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट बनी रही। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मंगलवार को तेज पछुआ हवा चलेगी और बादल छाए रहने से दिन भर बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे लेकिन बुधवार को मौसम ज्यादा बिगड़ सकता है।
रविवार को सुबह से छाए बादल दोपहर बाद तेज आंधी के साथ बरसने लगे थे। बारिश से खुश्क हवा नम होने के साथ ठंडक भी बढ़ गई। इससे एक सप्ताह से बढ़ रहा गर्मी और उमस का ग्राफ एकाएक थम गया। रात में न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री गिरकर 17.9 डिग्री सेल्सियस रह गया। सोमवार को दिन में धूप खिलने के बाद भी लोगों को ज्यादा गर्मी महसूस नहीं हुई।
गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार रविवार को बैरोमीटर की रीडिंग मेें छह घंटे के अंदर 50 अंक की गिरावट आंधी और बारिश का कारण बनी, लेकिन सोमवार सुबह से शाम तक बैरोमीटर सूचकांक में वृद्धि जारी रही। बैरोमीटर रीडिंग में 41 मिलीबार की बढ़ोत्तरी से अगले 48 घंटे तक मौसम अस्थिर बने रहने का संकेत है। मंगलवार को दिन भर तेज पछुआ चलेगी और बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है, लेकिन बुधवार को मौसम ज्यादा बिगड़ने का अनुमान है।