फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   It was agreed to completely repeal the digitization order, there will be no demonstration on 20th

Shahjahanpur News: डिजिटाइजेशन आदेश को पूरी तरह से निरस्त करने पर सहमति बनी, 20 को नहीं होगा प्रदर्शन

Thu, 18 Jul 2024 04:54 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 18 Jul 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
It was agreed to completely repeal the digitization order, there will be no demonstration on 20th
शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सभी घटक संगठनों की बैठक में मौजूद ​शिक
शाहजहांपुर। शिक्षक, शिक्षा मित्र, अनुदेशक कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सभी घटक संगठनों की बुधवार को कटियाटोला स्थित कार्यालय में बैठक हुई। इसमें डिजिटाइजेशन आदेश को पूरी तरह से निरस्त करने पर सहमति बनने तथा 20 जुलाई को शाहजहांपुर में होने वाले प्रदर्शन के स्थगित होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ऋषिकांत पांडेय ने बताया कि संयुक्त मोर्चा की ओर से परिषदीय विद्यालयों में जबरन लागू की जा रही डिजिटल व्यवस्था को पूरी तरह से रद्द किए जाने, शिक्षकों, शिक्षा मित्रों की कई मूलभूत समस्याओं पर निराकरण कराने की मांग की गई है। बुधवार को हुई वार्ता में डिजिटाइजेशन आदेश को पूरी तरह से निरस्त करने पर सहमति बनी है।
विज्ञापन

वहीं संयुक्त मोर्चा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि वार्ता के अनुरूप कार्य नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। दस दिन में वार्ता के बिंदुओं पर कार्रवाई शुरू की जाए। अन्यथा 29 जुलाई को लखनऊ में महानिदेशक कार्यालय पर प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही शाहजहांपुर में 20 जुलाई को होने वाला विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मगरे लाल, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष राजकमल आर्य, अटेवा के जिलाध्यक्ष रामकुमार वर्मा, प्रांतीय एससीएसटी शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अजय वर्मा, टीचर सेल्फ केयर टीम से मुमताज खां, प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष रत्नाकर दीक्षित, आदर्श समायोजित शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यदुवीर सिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed