फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Police in search of second accused in rape case after 28 years

ऐसा न्याय किस काम का: 28 साल बाद दुष्कर्म के मुकदमे के दूसरे आरोपी की तलाश में पुलिस, तब 12 साल की थी पीड़िता

Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 07 Aug 2022 01:06 AM IST
सार

चार मार्च को लखनऊ की महिला के द्वारा दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस ने 31 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दूसरे भाई मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी को वांछित करार दिया। दोनों पर साल 1994 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। उस समय महिला की उम्र 12 वर्ष थी।

विज्ञापन
Police in search of second accused in rape case after 28 years
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार की पुलिस ने 28 साल के बाद दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे के दूसरे आरोपी मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने केस के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों का गठन किया है। दोनों ही टीमों ने ट्रक चालक मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी की गिरफ्तारी के लिए दूसरे प्रदेशों का रुख किया है।

विज्ञापन


चार मार्च को लखनऊ की महिला के द्वारा दर्ज कराए दुष्कर्म के मुकदमे में पुलिस ने 31 जुलाई की रात करीब साढ़े दस बजे आरोपी मोहम्मद रजी उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया था। उसके दूसरे भाई मोहम्मद नकी उर्फ ब्लेडी को वांछित करार दिया। दोनों पर साल 1994 में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने का आरोप है। उस समय महिला की उम्र 12 वर्ष थी।

विज्ञापन

रजी व नकी ने धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में डीएनए टेस्ट भी कराया गया था। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस के पास उसका सही ठिकाना नहीं है। सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लेडी की तलाश के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed