{"_id":"66f4977339a61bf2b004ca96","slug":"it-rained-18-mm-cloudy-with-chances-of-drizzle-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-127881-2024-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 18 मिली मीटर हुई बारिश, बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 18 मिली मीटर हुई बारिश, बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार
Thu, 26 Sep 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 26 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
पंखी चौराहे पर बारिश में भीग कर जाता बाइक सवार। संवाद
शाहजहांपुर। बारिश होने से बुधवार को मौसम सुहाना हो गया। उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली। बारिश से धान समेत गन्ना की फसल को फायदा हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं।
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को 18 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 32.8 और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.8 और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा था। मंगलवार के मुकाबले बुधवार को अधिकतम तापमान में चार और न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले दो दिन तक बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
-- -- --
बारिश से किसानों को मिली राहत
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि कई दिनों से हो रही तेज धूप से धान और गन्ना की फसल में किसानों को बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही थी। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। धान और गन्ना की फसल को काफी फायदा हुआ है। इसके साथ ही सब्जियों आदि को बारिश से फायदा हुआ है।