फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   'Irregularities will be investigated in the construction of the medical college'

Shahjahanpur News: ‘मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अनियमितताओं की जांच होगी’

Thu, 24 Aug 2023 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
'Irregularities will be investigated in the construction of the medical college'
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की हुई बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

शाहजहांपुर। राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक हुई। लक्ष्य के सापेक्ष कम राजस्व वसूली पर प्रभारी मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। मेडिकल कॉलेज के निर्माण में अनियमितताओं को लेकर प्रभारी मंत्री ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में प्रभारी मंत्री ने विभिन्न योजनाओं की स्थिति जानी। बोले-पौधरोपण के बाद उनके संरक्षण की व्यवस्था भी की जाए। अधीक्षण अभियंता विद्युत को निर्देशित किया कि नियमानुसार विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना तय करें। साथ ही महिला डॉक्टर की कमी दूर करने के लिए सीएमओ निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मकसूदापुर चीनी मिल पर गन्ना किसानों के बकाया भुगतान जल्द कराए जाने के निर्देश भी दिए। बोले-नई पाॅलिसी के तहत इस बार छात्रवृत्ति दिसंबर माह से पहले उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद अरुण कुमार सागर, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, एसपी अशोक कुमार मीणा, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय, एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, सीडीओ एसबी सिंह, नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
-
समाज कल्याण पेंशन घोटाले पर प्रभारी मंत्री ने कहा-होगी कार्रवाई

बैठक के बाद प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विकास भवन सभागार में प्रेसवार्ता की। कलान तहसील में बाढ़ के सवाल पर पहले तो उन्होंने बचाव किया। जब जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण नहीं किए जाने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग में वृद्धावस्था पेंशन घोटाले के मामले पर प्रभारी मंत्री ने सीडीओ को बैठक कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा।


-
सभी विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगी टोली

भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा उत्तर प्रदेश की समस्त 403 विधानसभाओं पर पिछड़े समाज के 500 प्रभावशाली कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जाएगी। समाज के हर घर में दस्तक देकर पिछड़ों को लामबंद करने का कार्य किया जाएगा। सोशल मीडिया की टीम का लोकसभा एव विधानसभा स्तर पर गठन कर लखनऊ में उनकी वर्कशॉप आयोजित की जाएगी। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed