फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Irregularities found in the side pantry of the Rajya Rani Express; food items seized.

Shahjahanpur News: राज्यरानी एक्सप्रेस की साइड पैंट्री में मिलीं अनियमितताएं, खाद्य सामग्री जब्त की गई

Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Irregularities found in the side pantry of the Rajya Rani Express; food items seized.
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक तृतीय प्रांजल जैन। संवा
शाहजहांपुर। मंडल सहायक वाणिज्य प्रबंधक तृतीय प्रांजल जैन ने राज्यरानी एक्सप्रेस से बरेली से शाहजहांपुर तक सफर कर साइड पैंट्री कार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कई कमियां मिलीं, जिनमें सुधार के निर्देश दिए गए। पैंट्री में रेलवे की सूची में शामिल कुछ अन्य खाद्य सामग्री मिली, जिसे जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रेन की बोगियों में लगे उपकरणों की स्थिति देखी और यात्रियों से सुविधाओं को लेकर फीडबैक लिया। टीटीई के माध्यम से पूरी ट्रेन में टिकट चेकिंग कराई गई। इस दौरान एसी बोगी के गेट पर दो यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद प्रांजल जैन ने स्टेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

वीआईपी रूम में चीफ बुकिंग सुपरवाइजर, सीआरएस अनुराग भारद्वाज और सीआईटी टीनाराज को बुलाकर अभिलेखों की जांच की। पार्सल और आरक्षण से संबंधित कार्यों को सौ प्रतिशत डिजिटल किए जाने पर उन्होंने संतोष जताया। इसके बाद उन्होंने रेलवे कार्यालय पहुंचकर चीफ बुकिंग सुपरवाइजर शिवम सक्सेना को रेलवे की आय बढ़ाने के निर्देश दिए। शिवम ने बताया कि दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन बंद होने से दिल्ली से माल की आवक प्रभावित हुई है। ट्रेन का संचालन दोबारा शुरू होने पर राजस्व में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएस ने स्टेशन पर पाथ-वे बनवाने की मांग भी रखी। इस पर प्रांजल जैन ने आय में वृद्धि होने पर पाथ-वे बनवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पार्सल से होने वाली आय बढ़ाने के लिए भी आवश्यक प्रयास करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएमआई एसके ठाकुर, स्टेशन अधीक्षक एके गौतम, सीबीएस शिवम सक्सेना, सीआईटी टीना राज, सीएचआई त्रिलोक चंद्र, एचआई शशांक पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed