फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation of hand pump rebar started in Khutar, irregularities found

Shahjahanpur News: खुटार में हैंडपंप रिबोर की जांच शुरू, मिलीं अनियमितता

Mon, 05 Feb 2024 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 05 Feb 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Investigation of hand pump rebar started in Khutar, irregularities found
खुटार के गांवसभा रामपुर कलां में हैंडपंप रिबोर की जांच करती टीम। संवाद
खुटार। लोकायुक्त से शिकायत के बाद जिलाधिकारी की ओर से गठित टीम ने हैंडपंप रिबोर की जांच शुरू कर दी। रविवार को दो हैंडपंपों की जांच की। दोनों में अनियमितता पाई गई। अभी अन्य स्थानों पर भी कई दिनों तक टीम जांच करेगी।
विज्ञापन


खुटार ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में हैंडपंप रिबोर में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त के यहां शिकायत की गई थी। लोकायुक्त की ओर से जांच के आदेश के बाद डीएम ने 31 जनवरी को एडीएम न्यायिक राशिद अली की अध्यक्षता में पुवायां के एसडीएम संजय पांडे और जल निगम के अधिशासी अभियंता के साथ टीम गठित की थी। रविवार को एडीएम न्यायिक के स्टेनो अमित यादव, नायब तहसीलदार और जल निगम के जेई अरविंद पटेल गांवसभा रामपुर कलां में जांच करने पहुंचे। गांव रामपुर कलां के प्राथमिक स्कूल परिसर में लगे हैंडपंप की जांच की गई तो एमबी पर पांच नए जीआई पाइप दर्ज होने के सापेक्ष बोरिंग में तीन नए जीआई पाइप लगे मिले। व्यास पाइप 110 एमएम के मिले। जबकि, 110 एमएम और 63 एमएम पाइप का भुगतान लिया गया। इसी ग्राम पंचायत के गांव माधौपुर में सिपाही लाल के मकान के पास हैंडपंप की जांच हुई तो बोरिंग डेढ़ मीटर कम पाई गई। एमबी में चार नए जीआई पाइप दर्शाए गए थे। इसके सापेक्ष पांच सभी पुराने पाइप पड़े मिले। यहां भी व्यास पाइप 110 एमएम की मिला। जबकि, 110 एमएम और 63 एमएम पाइप का भुगतान लिया गया है। प्लेटफार्म भी टूटा मिला। दोनों स्थानों पर रिबोर योग्य कोई प्रमाणित अभिलेख नहीं मिल सका। रिबोर के बाद पानी की जांच भी नहीं की गई।
विज्ञापन


खुटार ब्लाक के कई ग्राम पंचायतों में वर्ष 2022-23 में लगभग 80 हैंडपंप रिबोर किए गए हैं। इन सभी की अभी जांच होगी। जल निगम के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि जांच कई दिनों तक चलेगी। इसके बाद पूरी जांच रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed