फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Investigation of allegations against JE to be done by XEN of Tilhar and Jalalabad

Shahjahanpur News: जेई पर आरोपों की जांच तिलहर व जलालाबाद के एक्सईएन को

Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Investigation of allegations against JE to be done by XEN of Tilhar and Jalalabad
शाहजहांपुर। मदनापुर में बिजली लाइन में स्पार्किंग से निकली चिंगारी से गेहूं में आग लगने पर किसानों के हंगामा करने पर एसई ने जेई चिरौंजी लाल की जांच शुरू करा दी है। दो सदस्यीय कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सात अप्रैल को मदनापुर में बिजली निगम की लापरवाही की वजह से आग लग गई थी। नाराज किसानों ने हाईवे जाम किया था। एसडीओ के कहने के बावजूद जेई मौके पर नहीं पहुंचे। एसडीओ ने कॉल पर बातचीत कर किसानों को शांत किया था, साथ ही एसडीओ ने जेई को निलंबित करने की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

इसके बाद ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने भी कार्रवाई को पत्र लिखा था। एसई जेपी वर्मा ने बताया कि मामले की जांच एक्सईएन जलालाबाद मुदित सोनकर व एक्सईएन तिलहर को सौंपी है। उनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जर्जर लाइन बदलने का काम कराया-बहादुरगंज उपकेंद्र के टेलीफोन एक्सचेंज वाले ट्रांसफार्मर पर जर्जर एलटी की लाइन बदलने का काम किया गया। इसके चलते भारती प्रेस वाली गली की आपूर्ति बंद रही। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक बिजली जाने से उपभोक्ताओं को काफी दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed