फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Intruders Break into Dairy Owner's Home, Hold Son Hostage, and Loot Lakhs

Shahjahanpur News: डेयरी संचालक के घर में घुसे बदमाश, बेटे को बंधक बनाकर लाखों की लूट

Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Intruders Break into Dairy Owner's Home, Hold Son Hostage, and Loot Lakhs
निगोही के ऊनखुर्द गांव में लूटपाट की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाते मकान मालिक। संवाद
निगोही (शाहजहांपुर)। ऊनखुर्द गांव में सोमवार की रात डेयरी संचालक कलेक्टर सिंह यादव के घर घुसे बदमाशों ने उनके बेटे को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद लूटपाट कर चले गए। रिश्तेदारी से लौटे कलेक्टर ने बताया कि बदमाश 40-50 तोला सोने के जेवर, तीन किलो चांदी और तीन लाख रुपये नकद ले गए हैं। पुलिस ने जांच के बाद घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की है।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी करने वाले कलक्टर सिंह दूध की डेयरी भी चलाते हैं। उन्होंने थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके भांजे की शादी थी। वह 27 अप्रैल की शाम बेटे अजीत के साथ शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदायूं गए थे। उनका बेटा अमित और उसकी पत्नी नीरजा देवी घर पर थी। छोटा बेटा अजय व परिवार के अन्य सदस्य दूसरे मकान में लेटे थे।
विज्ञापन

रात 12 से एक बजे के बीच चार या पांच लोग उनके घर में घुस आए। तमंचे के बल पर बेटे अमित को बंधक बना लिया। कमरों के ताले तोड़कर 40 से 50 तोला सोने के जेवर, ढाई से तीन किलोग्राम चांदी के जेवर व तीन लाख रुपये की नकदी लूट ले गए। बदमाशों के जाने के बाद अमित ने पिता को जानकारी दी। इतनी बड़ी लूट होने की जानकारी मिलने पर कलेक्टर सिंह यादव के पैरों तले जमीन खिसक गई और घर आकर सारा सामान चेक किया। घटना की जानकारी पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। खुलासे के लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पत्नी ने दी पुलिस को सूचना
चोरी की घटना के दौरान नीरजा देवी सोती रहीं। बताया गया कि खटपट की आवाज सुनकर अमित की आंख खुली। वह उठकर गया तो उसे बंधक बना लिया गया। बदमाशों के जाने के बाद अमित पत्नी के पास पहुंचा और पूरी बात बताई। इसके बाद नीरजा देवी ने दो बार गांव के लोगों को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। तब यूपी-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने पर उनकी गाड़ियों के सायरन की आवाज पर लोगों की आंख खुली और सभी को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed