फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Interview dates announced for training in tailoring trade

Shahjahanpur News: सिलाई ट्रेड में प्रशिक्षण के लिए साक्षात्कार की तिथियां घोषित

Tue, 23 Jul 2024 05:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 23 Jul 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
Interview dates announced for training in tailoring trade
शाहजहांपुर। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत सिलाई ट्रेड में दस दिवसीय प्रशिक्षण के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के साक्षात्कार की तिथियां जारी कर दी गई हैं। साक्षात्कार के आधार पर ही चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त उद्योग अनुराग यादव ने बताया कि एक से 25 मार्च के बीच सिलाई ट्रेड में ऑनलाइन आवेदन करने वालों का साक्षात्कार 23 जुलाई मंगलवार को होगा। 26 मार्च से 24 जून तक के आवेदनकर्ताओं का साक्षात्कार 24 जुलाई को लिया जाएगा।
विज्ञापन

25 जून से तीन जुलाई तक आवेदन करने वाले 25 जुलाई को साक्षात्कार में भाग लेंगे। चार जुलाई से 21 जुलाई के बीच जिन लोगों ने आवेदन किया है, वह 26 जुलाई को साक्षात्कार में शामिल होंगे। अनुपस्थित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 27 जुलाई को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साक्षात्कार का समय पूर्वाह्न 11 बजे से रहेगा। उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के लिए आने वाले सभी अभ्यर्थी मूल प्रमाण-पत्रों के साथ कार्यालय जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र शाहजहांपुर पहुंचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed