{"_id":"6504ad0458604fefb7019db4","slug":"internet-failed-at-many-places-during-nipun-assessment-test-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-4729-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निपुण एसेसमेंट टेस्ट के दौरान कई जगह इंटरनेट रहा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निपुण एसेसमेंट टेस्ट के दौरान कई जगह इंटरनेट रहा फेल
विज्ञापन
शाहजहांपुर के विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती में निपुण एसेसमेंट टेस्ट देते छ
शाहजहांपुर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट शुक्रवार को हुआ। इसमें कक्षा एक से तीन तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। पर्यवेक्षण और निरीक्षण के लिए बीएसए और डीएम की ओर से शिक्षक एवं अधिकारी नियुक्त किए गए थे। इस दौरान कुछ दूरस्थ क्षेत्रों में इंटरनेट न चलने की वजह से टेस्ट शीट सरल एप पर अपलोड करने में समस्या आई।
परीक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं से प्रश्नों के उत्तर पूछकर नेट ओएमआर शीट पर भरे गए, जबकि कक्षा चार से आठ के विद्यार्थी स्वयं ओएमआर शीट भरेंगे। उनका टेस्ट 21 सितंबर को होगा। परीक्षा में सभी परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बीएसए रणवीर सिंह ने पर्यवेक्षक के रूप में दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति की, जबकि डीएम उमेश प्रताप सिंह ने परीक्षा का निरीक्षण करने के लिए अधिकारियों को 10 से 12 तक विद्यालय आवंटित किए।
विकास खंड भावलखेड़ा के प्राथमिक विद्यालय नई बस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक भरत वर्मा की देखरेख में निपुण एसेसमेंट टेस्ट हुआ। इसमें पंजीकृत 84 विद्यार्थियों में से 75 ने टेस्ट दिया। इस मौके पर डीएम की ओर से नियुक्त सहायक विकास अधिकारी नारायन सिंह ने निरीक्षण किया। टेस्ट के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजकुमार तिवारी, शिवकुमार, विपुल मिश्रा, कल्पना सिंह एवं गौरी मिश्रा शिक्षक मौजूद रहे। बीएसए रणवीर सिंह ने बताया कि 80 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने टेस्ट दिया। जहां नेटवर्क की समस्या थी, वहां मैन्युअल रूप से टेस्ट करवाया गया।
विज्ञापन
रोटी गोदाम में 59 व तेरा विद्यालय में 80 छात्र-छात्राओं ने दिया टेस्ट
शाहजहांपुर। कंपोजिट विद्यालय रोटी गोदाम में निपुण एसेसमेंट टेस्ट हुआ। इसमें 96 में से 59 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण किया। परीक्षा को संपन्न कराने के लिए पर्यवेक्षक के रूप में दूसरे स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे। प्रधानाध्यापक इमरान सईद ने बताया कि रोटी गोदाम में प्रशिक्षु नीलम देवी, रेखा, मेघा आदि का सहयोग रहा। वहीं, प्राथमिक विद्यालय तेरा में बाल विकास परियोजना अधिकारी की देखरेख में 80 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या 105 रही। प्रधानाध्यापक सरताज अली ने बताया कि टेस्ट शांतिपूर्ण रहा। संवाद