फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Internet and mobile banking will be launched in cooperative banks.

Shahjahanpur News: सहकारी बैंक में शुरू होगी इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग

Tue, 28 Apr 2026 04:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
Internet and mobile banking will be launched in cooperative banks.
प्रबंध समिति की बैठक में पारित किया जा चुका प्रस्ताव, बैंक शाखाओं का होगा आधुनिकीकरण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिला सहकारी बैंक में इंटरनेट, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई सुविधा शुरू की जाएगी। प्रबंध समिति की बैठक में इसका प्रस्ताव पारित किया जा चुका है।

डीसीबी अध्यक्ष डीपीएस राठौर ने बताया कि ग्राहकों को आधुनिक सुविधाएं देने के उद्देश्य से इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और यूपीआई की सुविधा शुरू करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। जनपद में स्थित बैंक शाखाओं का आधुनिकीकरण कराने और कांट शाखा के नवनिर्मित भवन में आवश्यक सुविधाएं विकसित करने के लिए भी मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण के लिए शाखा अल्हागंज को जलालाबाद शाखा में तथा सायंकालीन शाखा को कचहरी शाखा में विलय करने का निर्णय लिया गया है। किसानों के व्यापक हित को ध्यान में रखते हुए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रोविजनल व अतिरिक्त अल्पकालीन फसली ऋण सीमा और कैश एंड कैरी ऋण सीमा को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीएस राठौर ने कहा कि मुख्य उद्देश्य जिला सहकारी बैंक को तकनीकी रूप से सक्षम और किसानों तथा ग्राहकों के लिए अधिक सुलभ बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक सुविधाओं से बैंक डिजिटल युग में प्रवेश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed