{"_id":"6330a9a1e116ce47f41eaf91","slug":"intermittent-rain-waterlogging-due-to-25-mm-of-rain-shahjahanpur-news-bly498781257","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुक-रुककर बरसे बादल, 25 मिमी बारिश से जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुक-रुककर बरसे बादल, 25 मिमी बारिश से जलभराव
सार
उनका कहना है कि बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है।हरदोई बाईपास पर कॉलोनी के घरों में घुसा पानी भावलखेड़ा। डीएम को भेजे पत्र में क्षेत्र के लवी सिंह, रामसूरत यादव, श्यामू, ऋषि गुप्ता, सर्वेश, संजय राठौर, साजन सिंह ने कहा है कि कॉलोनी में बना नाला चोक हो जाने से बरसात में पानी घरों में घुस आया है। क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा, पलिहुरा, बिहारीपुर, खेड़ा रठ, मरुआ झाला, करकौर, अली अकबरपुर आदि गांवों के किसान सुबह बारिश थमने पर खेतों पर पहुंचे तो उन्हें जगह-जगह धान और गन्ना की फसलें खेत में गिरी दिखीं।
विज्ञापन
विस्तार
शाहजहांपुर। शनिवार आधी रात के बाद से बूंदाबांदी शुरू हो गई और रविवार दोपहर तक बादलों की गरज के साथ रुक-रुककर बारिश होती रही। 25.02 मिमी बारिश से शहर में जलभराव और कीचड़ से लोगों का निकलना कठिन हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में हवा के तेज झोंकों से खेतों में खड़ी धान और गन्ना की फसलें गिर गईं।
बीती रात करीब 11 बजे से बूंदाबांदी तेज हो गई। आधी रात से सुबह तक बादल तेज चमक और गरज के साथ बरसते रहे। सूर्योदय के बाद दिन निकलने पर भी बूंदाबांदी का दौर जारी रहा। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रात से सुबह तक 20.2 मिमी वर्षा हुई और बाद में दोपहर तक पांच मिमी पानी और बरस गया। उनका कहना है कि बारिश का दौर आगे भी जारी रहने की संभावना है।
हरदोई बाईपास पर कॉलोनी के घरों में घुसा पानी
भावलखेड़ा। हरदोई बाईपास पर ग्राम पंचायत मिश्रीपुर स्थित कॉलोनी में नाले की सफाई नहीं होने से रात में तेज बारिश से नाला उफनाया तो पानी घरों में घुसने लगा। कई बार ग्राम विकास अधिकारी को प्रार्थनापत्र दिए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोग खासे नाराज हैं। डीएम को भेजे पत्र में क्षेत्र के लवी सिंह, रामसूरत यादव, श्यामू, ऋषि गुप्ता, सर्वेश, संजय राठौर, साजन सिंह ने कहा है कि कॉलोनी में बना नाला चोक हो जाने से बरसात में पानी घरों में घुस आया है। उधर ग्राम विकास अधिकारी कोमल शर्मा का कहना है कि नाले के ऊपर कुछ लोगों ने पक्का निर्माण करा रखा है। इस वजह से सफाई का कार्य उचित ढंग से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
तेज हवा से शरबती धान को ज्यादा नुकसान
जैतीपुर। शनिवार रात से सुबह तक हुई बारिश के दौरान तेज हवा चलने से क्षेत्र के कई गांवों में धान और गन्ना की फसलें खेतों में गिर गईं। क्षेत्र के गांव खेड़ा बझेड़ा, पलिहुरा, बिहारीपुर, खेड़ा रठ, मरुआ झाला, करकौर, अली अकबरपुर आदि गांवों के किसान सुबह बारिश थमने पर खेतों पर पहुंचे तो उन्हें जगह-जगह धान और गन्ना की फसलें खेत में गिरी दिखीं। अधिकांश किसान गन्ना की बंधाई कर चुके हैं, लेकिन धान को ज्यादा नुकसान हुआ। मुकेश कुमार, अशोक, धीरपाल, मलिखान आदि किसानों का कहना है कि शरबती किस्म के महीन धान के पौधे बड़े होने के कारण मामूली हवा में भी खेत की गीली मिट्टी छोड़कर गिर रहे हैं।
तालाब में तब्दील हुआ निगोही विद्युत उपकेंद्र
निगोही। बीती रात से हो रही झमाझम वर्षा के कारण विद्युत उपकेंद्र परिसर तालाब बन गया है। जलभराव के कारण नगर समेत आसपास के गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। चूंकि, जलभराव से उपकेंद्र के यार्ड में लगी मशीनरी भी डूबी है। इसलिए करंट के खतरे को देखते सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के उपभोक्ता परेशान हैं।