फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Insulator of Kakra sub-station burst, electricity remained cut off for 14 hours

Shahjahanpur News: ककरा उपकेंद्र का इंसुलेटर फटा, 14 घंटे तक बंद रही बिजली

Wed, 10 Jul 2024 04:02 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 10 Jul 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
Insulator of Kakra sub-station burst, electricity remained cut off for 14 hours
शाहजहांपुर। 220 केवी पैना ट्रांसमिशन से आने वाली 33 केवी लाइन में सोमवार रात फॉल्ट आने से ककरा उपकेंद्र के आठ हजार घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में दुश्वारियों से जूझना पड़ा। आधी रात के बाद अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से जोड़कर फीडराें को कुछ देर के लिए बिजली दी गई। पूरी रात लोग गर्मी में बेचैन रहे।
विज्ञापन

आनंदपुरम, आवास विकास, मामूड़ी फीडर आदि की बिजली गुल हो गई। साथ ही अलीजई, महमंद हद्दफ, मक्कू बजरिया, महमंद जलालनगर, ईदगाह रोड, मामूड़ी समेत दर्जन भर मोहल्लों के आठ हजार घरों की आपूर्ति बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हो गए। विद्युत निगम की टीम ने लाइन पर गश्त शुरू की।
विज्ञापन

खेतों में पानी भरा होने से फॉल्ट तलाशना मुश्किल हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत अब्दुल्लागंज उपकेंद्र से ककरा की आपूर्ति को जोड़ा गया, पर अब्दुल्लागंज उपकेंद्र ओवरलोड होने पर आपूर्ति को बंद करना पड़ा। इस बीच फीडरों को अंतराल के बाद आधे या एक घंटे के लिए आपूर्ति देकर कार्य चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब दस बजे कर्मियों को निगोही रोड पर इंसुलेटर खराब मिला। उसे सही कर आपूर्ति को बहाल कर दिया गया।
-------------
उपकेंद्र का नंबर नहीं मिलने पर निकाली भड़ास
-बिजली गुल होने पर ककरा उपकेंद्र का मोबाइल नंबर नहीं लगा। लगातार कॉल व्यस्त होने पर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली। आरोप है कि जवाबदेही से बचने के लिए कर्मचारी कॉल को व्यस्त कर लेते हैं। मामले में अधिकारियों से शिकायत भी की गई।
-------------
निगोही उपकेंद्र पर भी हुई ट्रिपिंग
-मंगलवार को निगोही रोड उपकेंद्र पर बिजली की आवाजाही से लोग परेशान रहे। सुबह छह बजे से बिजली की ट्रिपिंग से लोगों में नाराजगी व्याप्त है। लोकल फॉल्ट भी होने से बिजली गुल रही। कर्मचारियों के मुताबिक, दो बार 33 केवी लाइन में फाल्ट आया। इसके अतिरिक्त लोगों की शिकायतों के निस्तारण के लिए लाइन को बंद करना पड़ा।

-----------
16 घंटे के बाद बदला ट्रांसफार्मर
-झंडाकलां के पास रखा 400 केवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब पांच सौ उपभोक्ता परेशान रहे। रात 12 बजे खराबी के बाद मंगलवार को शाम चार बजे ट्रांसफार्मर बदलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed