फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Insulator bursts near Bhaisata power substation; power out for eight hours.

Shahjahanpur News: भैंसटा विद्युत उपकेंद्र के पास इंसुलेटर फटा, आठ घंटे गुल रही बिजली

Sat, 12 Sep 2026 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Insulator bursts near Bhaisata power substation; power out for eight hours.
कांट। भैंसटा विद्युत उपकेंद्र के पास 33 केवीए लाइन का इंसुलेटर फटने से कांट क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब आठ घंटे बाधित रही। ग्रामीण इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह दस बजे लाइन ब्रेक डाउन होने के बाद आपूर्ति बाधित हो गई। आपूर्ति बहाल करने के लिए बिजली कर्मचारी सुबह से ही फाॅल्ट तलाशने और इंसुलेटर व तारों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। शाम करीब छह बजे बिजली आने पर राहत की सांस ली।अधिशासी अभियंता ग्रामीण एके मिश्रा ने बताया कि लाइन में फॉल्ट आने पर बिजली प्रभावित रही थी। तेजी से कार्य कराकर आपूर्ति को बहाल करा दिया।
विज्ञापन

----------

पुलिस लाइन फीडर एक घंटे रहा बंद
शाहजहांपुर। निगोही रोड उपकेंद्र के पुलिस लाइन फीडर की आपूर्ति शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे फेल हो गई। स्टाफ ने प्रयास कर करीब एक घंटे बाद आपूर्ति बहाल कर दी। इसी तरह सिटी पार्क उपकेंद्र की 33 केवीए लाइन पर मरम्मत कार्य के चलते सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई। करीब 12:42 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इससे आसपास के इलाकों में करीब पौने तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सिसोरा सिसोरी में पांच दिन से बत्ती गुल



बंडा। ट्रांसफॉर्मर खराब होने के कारण सिसोरा सिसोरी गांव में पांच दिन से बत्ती गुल है। कई बार शिकायत करने पर भी ट्रांसफॉर्मर नहीं बदले जाने से ग्रामीण बेहद परेशान हैं।



गांव के रामपाल, राजू, अनुज कुमार, सुमित कुमार, सरबजीत, जयवीर सिंह, भगवान शरण आदि ने बताया कि विद्युत निगम पुवायां डिवीजन के अधिशासी अभियंता को प्रार्थनापत्र देकर बताया जा चुका है कि गांव में 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर ओवरलोडिंग से आए दिन खराब हो रहा है। उनसे 100 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर लगवाने के साथ वर्षों पुरानी लाइन के जर्जर तार बदलवाने की मांग की गई है।



विद्युत निगम के एसडीओ मनीष चंद्रा के अनुसार इस बारे में क्षेत्रीय अवर अभियंता से बात करके गांव में बिजली आपूर्ति जल्द शुरू कराने को जरूरी दिशा निर्देश दिए जाएंगे। संवाद
---------------------------------

आज एक घंटे बाधित रहेगी कई इलाकों की बिजली
शाहजहांपुर। 220 केवीए उपकेंद्र पर 33 केवीए मेन बस की मरम्मत कार्य के चलते शनिवार को सुबह आठ से नौ बजे तक शटडाउन रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूर्ण या आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
विद्युत पारेषण खंड के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता मोहम्मद सऊद के अनुसार, शटडाउन के दौरान 33 केवीए अटसलिया, बहादुरगंज, रोजा, हथौड़ा, निगोही रोड, सिंधौली, बंकाघाट, उपेंद्र सोलर और एमईएस उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed