फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructors demonstrated for the demand for regularization

नियमितीकरण की मांग को लेकर अनुदेशकों ने किया प्रदर्शन

Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Instructors demonstrated for the demand for regularization
शाहजहांपुर के कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशक । संव? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों ने मानदेय में दो हजार रुपये की वृद्धि को अपर्याप्त बताते हुए मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। संघ के जिलाध्यक्ष रवि किरण वर्मा ने कहा कि उच्च प्राथमिक स्कूलों के अनुदेशक वर्ष 2013 से अल्प मानदेय पर कार्यरत हैं। वर्ष 2016 में मानदेय बढ़कर 8470 रुपये हो गया। सत्र 2017 में 17000 रुपये मानदेय स्वीकृत हुआ, लेकिन भुगतान नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बजाय जो भुगतान मिल रहा था, उसमें 1470 रुपये की कटौती कर पूरे साल की रिकवरी भी कर ली गई। इसके साथ ही 7000 रुपये मानदेय दिया जाने लगा। उच्च नयायालय की दोनों खंड पीठों ने मार्च 2017 से 17000 रुपये मानदेय देने का आदेश पारित किया, लेकिन उसका पालन नहीं किया।
विज्ञापन

इसलिए मानदेय में दो हजार रुपये बढ़ोतरी की घोषणा पर पुनर्विचार कर अनुदेशकों को उनकी सेवा को देेखते हुए वर्तमान पद पर नियमित किया जाना चाहिए। विपिन कुमार अग्निहोत्री, अमन अवस्थी, दिनेश कुमार, शोएब राजपूत, अनूप मिश्रा, संदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed