फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to stop salary of BEO on poor performance

Shahjahanpur News: खराब प्रदर्शन पर बीईओ के वेतन रोकने के निर्देश

Thu, 22 Aug 2024 04:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Thu, 22 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Instructions to stop salary of BEO on poor performance
शाहजहांपुर। सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में जिला आबकारी उदय प्रकाश के अनुपस्थित होने पर डीएम उमेश प्रताप सिंह ने जवाब तलब करने के निर्देश दिए। सबसे खराब प्रगति वाले दो बीईओ का वेतन रोकने और दो को चार्जशीट दिए जाने के लिए बीएसए को निर्देशित किया।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जुलाई में सी, डी या ई-इंडिकेटर में रहने वाले विभाग व कार्याें पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। खराब श्रेणी में दैनिक विद्युत आपूर्ति ग्रामीण, पीएम सूर्य घर योजनाओं की अपेक्षित प्रगति कम होने, ग्राम विकास विभाग के अंतर्गत कार्यरत बीसी सखी का बैंकों में कोड पेंडिंग होने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

प्रगति खराब होने पर डीपीआरओ को चेतावनी जारी करने और खराब प्रगति वाले ग्राम प्रधानों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। जीएसटी विभाग में संग्रह कार्य में प्रगति कम होने पर नोटिस देने के लिए कहा। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने कहा कि अधिकारियों के तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने की लाइव लोकेशन ली जाए। इस दौरान एडीएम एफआर डॉ. सुरेश कुमार, सीएमओ डॉ. आरके गौतम, डीडीओ पवन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed