फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to issue notice to those negligent in Jaljeevan Mission

Shahjahanpur News: जलजीवन मिशन में लापरवाही करने वालों को नोटिस जारी करने के निर्देश

Sat, 03 Aug 2024 04:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sat, 03 Aug 2024 04:25 AM IST
विज्ञापन
Instructions to issue notice to those negligent in Jaljeevan Mission
कलक्ट्रेट ​स्थित वीसी कक्ष में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते डीएम। स्रोत : प्रशासन

विज्ञापन

शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार व संबंधित लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति जल जीवन मिशन ग्रामीण से संबंधित समस्या होने पर टोल फ्री नंबर 18001212164 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।

डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में जल जीवन मिशन के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा बैठक की गई। इसमें मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत कार्य की गुणवत्ता और प्रगति ठीक न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई और पुरानी स्थिति में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों व ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कनेक्शन से अशुद्ध जल प्रवाह न हो। ग्रामीण क्षेत्रों में गठित समितियां सक्रिय करने के लिए निर्देशित किया। डीएम ने कार्यदायी संस्था को मैनपॉवर बढ़ाकर जल जीवन मिशन के कार्यों में तेजी लाने के लिए कहा। अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण ने टोल फ्री नंबर के बारे में जानकारी दी। डीएम ने वॉटर कनेक्शन तथा वॉटर यूजेज चार्ज लेने की गति बढ़ाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह, अधिशासी अभियंता जल निगम सनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed