फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions to complete mid-day meal preparations before schools reopen.

Shahjahanpur News: स्कूल खुलने से पहले मिड-डे मील की तैयारियां पूरी करने के निर्देश

Tue, 23 Jun 2026 01:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Instructions to complete mid-day meal preparations before schools reopen.
शाहजहांपुर। ग्रीष्मावकाश के बाद 24 जून को विद्यालय खुलने से पहले मिड डे मील की सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने स्कूलों को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और सुरक्षा संबंधी मानकों का पालन के लिए कहा है।
विज्ञापन

बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बीईओ को भेजे पत्र में बताया कि विद्यालयों में मेन्यू के अनुसार भोजन तैयार कराने के लिए अनाज, दाल, सब्जी, तेल, आयोडीन युक्त नमक और मसालों समेत सभी आवश्यक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही खाद्य सामग्री की एक्सपायरी डेट भी जांची जाए।
विज्ञापन

विद्यालयों को रसोईघर और भोजन परोसने वाले स्थानों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सामग्री के सुरक्षित भंडारण, रसोईघर के अंदर-बाहर सफाई, जाले हटाने और खिड़कियों पर महीन जाली लगाने के लिए कहा गया है। बीएसए ने रसोईघरों में क्रियाशील अग्निशमन यंत्र रखने और रसोइयों को उसके उपयोग का प्रशिक्षण देने पर भी जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस सिलिंडर, रेगुलेटर, रबर पाइप और बर्नर की जांच कर खराब उपकरणों को तत्काल बदलवाने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालयों में विकसित किचन गार्डन को व्यवस्थित करने तथा स्थानीय सब्जियों का रोपण कर उसे समृद्ध बनाने पर भी बल दिया गया है। बीएसए ने बताया कि स्कूल खुलने से पहले सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed