{"_id":"6a762dad7bea730c8207e6b6","slug":"instructions-issued-for-the-disposal-of-pending-investigations-and-the-improvement-of-sanitation-arrangements-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-181096-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लंबित विवेचनाओं के निस्तारण व सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के दिए निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर में जीआरपी थाने का निरीक्षण करते सीओ ऋषिकेश यादव। स्रोत: जीआरपी
शाहजहांपुर। जीआरपी लखनऊ अनुभाग के क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश यादव ने जीआरपी थाने का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
दोपहर करीब 12 बजे आए सीओ जीआरपी को सलामी दी गई। उन्होंने जनवरी से जून तक की अवधि के कार्यों को लेकर जानकारी ली। अभिलेखों, शस्त्रों के रख-रखाव, मालखाना व्यवस्था और अन्य कार्यों की जांच की। व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों को कार्यों को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।
सीओ जीआरपी ने लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने के निर्देश देते हुए कहा कि रेलवे परिसरों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।
विज्ञापन
चोरी समेत अन्य अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए नियमित गश्त और संदिग्धों की निगरानी बढ़ाने के लिए कहा। इस बीच थाना प्रभारी रमांकर यादव भी मौजूद रहे।