फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instructions for FIR on sending MNREGA wages to wrong account

Shahjahanpur News: मनरेगा मजदूरी गलत खाते में भेजने पर एफआईआर के निर्देश

Wed, 13 Nov 2024 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions for FIR on sending MNREGA wages to wrong account
सिंधौली। सीडीओ डॉ. अपराजिता सिंह ने ग्राम पंचायत लखराम के ग्राम प्रधान ब्रजेश कुमार द्वारा अपने लकवाग्रस्त पिता ऊधन लाल के खाते में मनरेगा की मजदूरी धनराशि भिजवाने के मामले में मनरेगा मेट सहित पंचायत सचिव व तकनीकी सहायक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही धनराशि की वसूली कराने और ग्राम प्रधान को अयोग्य घोषित करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जनवरी में हुए इस मामले की शिकायत बरेली के मुहल्ला पवन बिहार काॅलोनी निवासी हरिराम ने की थी। आठ नवंबर को डीएम के अनुमोदन पर सीडीओ ने बीडीओ को पत्र जारी कर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। ग्राम प्रधान का कहना है कि उनके पिता ने उपचार के बाद ठीक होने पर मनरेगा में काम किया था। मनरेगा मेट प्रेमलता के अनुसार जनवरी में माइनर की पटरी पर हुए मिट्टी कार्य, इंटरलाॅकिंग, नाली निर्माण अदि कार्यों में प्रधान के पिता ने मजदूरी की है। बीडीओ देव कुमार चतुर्वेदी का कहना है कि सीडीओ के स्तर से जारी पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed