फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Instead of heading to the satellite bus stand, roadways buses are entering the city center, causing traffic jams.

Shahjahanpur News: सेटेलाइट पर जाने के बजाय शहर के अंदर आ रहीं रोडवेज बसें, लग रहा जाम

Sun, 10 May 2026 10:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Instead of heading to the satellite bus stand, roadways buses are entering the city center, causing traffic jams.
शाहजहांपुर का रोडवेज बस अड्डा। संवाद
शाहजहांपुर। रोजा के निवाजपुर में बने सेटेलाइट बस अड्डे पर दूसरे डिपो की रोडवेज बसें जाने के बजाय शहर के अंदर बस अड्डे पर आ रही हैं। इसके चलते शहर में जाम की स्थिति बन रही हैं। इन्हें शहर के अंदर आने से रोकने के लिए कार्ययोजना को तैयार किया गया है। शनिवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी बैठक में सेटेलाइट बस अड्डे को लेकर दिशा-निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

शाहजहांपुर डिपो की 50 से 70 बसों का संचालन प्रतिदिन सेटेलाइट बस अड्डे से होता है। यहां पर सीतापुर, गोला, लखीमपुर, बरेली, लखनऊ, हरदोई की बसें नहीं पहुंच रहीं। इनमें कुछ बसें सीधे हाईवे से होकर गुजर जाती हैं। वहीं काफी बसें सेटेलाइट पर जाने के बजाय शहर के अंदर बस अड्डे तक आती हैं।
विज्ञापन

काफी संख्या में इन बसों के शहर के अंदर आने से जाम की स्थिति बन रही है। रोडवेज बस अड्डे से लेकर हथौड़ा चौराहा तक बसाें के चलते कई बार जाम की स्थिति बनती है। बृहस्पतिवार को वित्त मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को सेटेलाइट से बस संचालन के निर्देश दिए थे। ऐसे में बसों को शहर के अंदर नहीं आने को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि दूसरे जनपद से आने वाली बसों को सेटेलाइट बस अड्डे पर रोकने के प्रयास किए जाएंगे। यातायात निरीक्षक बच्चू सिंह यादव ने बताया कि मुद्दे पर एआरएम से पत्राचार करेंगे। उनके सहयोग से गैरजनपद की बसों को रोका जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed