फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspired to protect health and serve the society

Shahjahanpur News: स्वास्थ्य रक्षा व समाजसेवा के लिए किया गया प्रेरित

Mon, 09 Mar 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Inspired to protect health and serve the society
तिलहर ​स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित एनएसएस ​शिविर में पोस्टर दिखा
तिलहर। पंडित दीनदयाल राजकीय उपाध्याय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के बिलहरा गांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन सोमवार की गतिविधियां स्वास्थ्य जागरूकता थीम पर आधारित रहीं। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शशिभूषण ने फाइलेरिया रोग के विषय में जानकारी देने के साथ सरकार के फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के बारे में बताया। स्वास्थ्य रक्षा व समाजसेवा के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इसी थीम पर शिविरार्थियों ने पोस्टर बनाकर उनकी प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें छाया, अनामिका, सूबी, ममता, रचना आदि ने पोस्टरों के जरिये फाइलेरिया रोग के कारण और निवारण के विषय में जानकारी दी। इससे पहले, स्वयंसेवियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत का सामूहिक गायन किया।
विज्ञापन

सुबह के सत्र में अमित सिन्हा और उनकी टीम ने आत्मरक्षा का अभ्यास कराया। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए मार्शल आर्ट सीखने को प्रेरित किया। डॉ. नरेश पाल ने सभी को अनुशासित रहने की सीख दी। बौद्धिक सत्र में समाजसेवी डॉ. प्रमोद मिश्रा ने स्वयंसेवियों को स्वास्थ्य रक्षा और समाजसेवा करने की प्रेरणा दी। अंत में प्राचार्य डॉ. सरन पाल सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं। शिविर में राखी, सेजल, निकिता, सिदरा, कपिल, वंश, मानसी, शिवानी, दुर्वेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

रुस्तमपुर में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने चलाया सफाई अभियान



जलालाबाद। प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के तीसरे दिन सोमवार को एनएसएस के स्वयंंसेवी छात्र-छात्राओं ने गोद लिए गए गांव रुस्तमपुर में श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। बाद में उन्होंने योगाभ्यास और व्यायाम करने के साथ परेड का भी अभ्यास किया।



इस मौके पर स्वयंसेवकों ने गांव में स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली। बाद में हुए बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. राजकुमार सिंह ने मिशन शक्ति एवं नारी सशक्तीकरण के विविध बिंदुुओं पर चर्चा करते हुए कहा कि बढ़ती लैंगिक असमानता को गंभीर चिंता का विषय बताया। प्राचार्य प्रोफेसर श्रीकृष्ण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं के चरित्र निर्माण में विशेष सहायक होती है। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ यादवेंद्र कुमार आर्य ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर डॉ. जयंत कुमार, सत्य प्रकाश, पवन यादव, मनु देवी, काशिफा बानो, मोनी, प्रिया सिंह, पवन कुमार, शोभित आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed