Shahjahanpur: 72 साल के किसान को दरोगा ने बताया खालिस्तानी आतंकवादी, अभद्रता कर धमकाया
समाधान दिवस पर फरियाद लेकर पहुंचे बुजुर्ग किसान के साथ दरोगा ने अभद्रता की। आरोप है कि दरोगा ने उन्हें खालिस्तानी आतंकवादी बोला। फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के बंडा थाना क्षेत्र में गांव हसनपुर निवासी किसान संतोष सिंह को जमीन के विवाद को लेकर प्रभावशाली लोगों ने धमकाया। मामला थाने पहुंचने के बाद दरोगा वीके मौर्या ने उन्हें खालिस्तानी आतंकवादी बताते हुए अभद्रता की। आरोप है कि उनकी पगड़ी उतारने व दाढ़ी उखाड़ने की धमकी दी। थाने में सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर लेकर एसपी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई है।
72 वर्षीय संतोष सिंह की बंडी गांव में जमीन है। उनकी जमीन पर गांव के कुछ लोगों की नीयत खराब हो गई। वह जमीन की जुताई करने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने थाने में तैनात दरोगा वीके मौर्या को अपना रिश्तेदार बताते हुए मारपीट की।
ये भी पढ़ें- Bareilly: इंस्पेक्टर को नहीं थी महिला अपराध निरोधी अभियान की जानकारी, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर
किसान संतोष सिंह ने बताया कि सीनियर सिटीजन होने के बाद भी उनके साथ अभद्रता की गई। एसपी ने उनकी बात को सुनने के बाद मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। एसपी अशोक मीणा ने कहा कि सीओ पुवायां को जांच सौंपी है। 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। सीओ पंकज पंत ने कहा कि दरोगा वीके मौर्या के मामले का संज्ञान लिया गया। पीड़ित के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।