फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   SSP Ghule Sushil Chandrabhan took action against the inspector in Bareilly

Bareilly News: डीजीपी के अभियान से इंस्पेक्टर बेखबर, नहीं दे सके जवाब, एसएसपी ने किया लाइनहाजिर

Mon, 16 Oct 2023 03:26 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 16 Oct 2023 03:26 PM IST
सार

बरेली के सुभाष नगर थाने के प्रभारी अखिलेश प्रधान को एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने लाइन हाजिर कर दिया है। लाइन हाजिर करने की वजह महिला अपराध संबंधी अभियान की जानकारी नहीं होना बताई जा रही है। 

विज्ञापन
SSP Ghule Sushil Chandrabhan took action against the inspector in Bareilly
एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में एसएसपी ने सुभाषनगर थाने के इंस्पेक्टर को लाइनहाजिर कर दिया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान इंस्पेक्टर ने पहले तो कैमरा देर से ऑन किया, बाद में डीजीपी के महिला अपराध व गोकशी संबंधी अभियान की जानकारी नहीं दे सके। एसएसपी ने उनको तत्काल प्रभाव से लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन


महिला अपराध, अवैध तरीके से धर्म परिवर्तन और गोवंशीय पशु कटान को लेकर डीजीपी विजय कुमार ने 12 अक्तूबर से 15 दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। इसी की प्रगति जानने के लिए एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सोमवार सुबह गूगल मीट पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू की थी। बताते हैं कि एसएसपी ने जब इस अभियान के बारे में सुभाषनगर इंस्पेक्टर अखिलेश प्रधान से सवाल किया तो इंस्पेक्टर की तरफ से कैमरा बंद था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 15 दिन में दूसरा बड़ा फेरबदल: बरेली जिले में 55 चौकी इंचार्ज समेत 79 सब इंस्पेक्टर बदले; देखें सूची
विज्ञापन
विज्ञापन


टोकने पर उन्होंने देर से कैमरा ऑन किया। फिर अभियान की जानकारी न होने की बात कह दी। इससे एसएसपी ने उच्चाधिकारियों के अभियान की जानकारी न होने को गलत माना और कहा कि जानकारी होनी चाहिए थी। एसएसपी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में ही इंस्पेक्टर सुभाषनगर अखिलेश प्रधान को लाइनहाजिर का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed