फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inspection of Puwaiyan CHC, instructions given to improve the cleanliness system

Shahjahanpur News: पुवायां सीएचसी का निरीक्षण, सफाई व्यवस्था बेहतर करने के दिए निर्देश

Tue, 25 Nov 2025 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Inspection of Puwaiyan CHC, instructions given to improve the cleanliness system
पुवायां सीएचसी में निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद - फोटो : रामपुर मथुरा के दुर्गापुर तौल केंद्र पर खड़ी ट्रालियां।
पुवायां। सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा ने सोमवार को पुवायां सीएचसी और गंगसरा पीएचसी का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने पहले पुवायां सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष, कोल्ड चेनरूम, दवा वितरण कक्ष और वार्डों का निरीक्षण किया। मरीजों की भीड़ को देखते हुए सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक को अलग दवा वितरण काउंटर तैयार कराने के निर्देश दिए। एमसीएच विंग के निरीक्षण में सीएमओ ने सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए कहा।

सर्दी के मद्देनजर वार्ड की खिड़कियां बंद रखने और नवजात की विशेष देखभाल करने के निर्देश दिए। सीएचसी परिसर में गंदगी पाए जाने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए। गंगसरा पीएचसी के निरीक्षण में भवन की हालत ठीक नहीं पाई गई। यहां डॉक्टर और स्टाफ ड्यूटी पर मौजूद मिला। सीएमओ ने कहा कि गंगसरा पीएचसी की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भिजवाया जाएगा। सीएचसी पर सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed