फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Innocent child dies after being hit by tractor-trolley

Shahjahanpur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मासूम की मौत

Mon, 19 Feb 2024 02:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 19 Feb 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Innocent child dies after being hit by tractor-trolley
रमन उर्फ लड्डू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। दादी और ताऊ के साथ ढाईघाट मेला देखने आए ढाई साल के मासूम की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के मुख्य चौराहे पर रहने वाले अंकुश गुप्ता की वहीं पर मिठाई की दुकान भी है। उनका ढाई साल का इकलौते बेटा रमन उर्फ लड्डू ताऊ रविनेश गुप्ता और दादी माया के साथ रविवार को ढाईघाट मेला देखने आया था। घाट पर परिवार के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया था, जिसमें प्रसाद ग्रहण करने के बाद रमन को बाइक पर बैठाकर रविनेश मेला घुमाने लगे। पुल के पास गेंद की दुकान देखकर रमन ने उसे लेने की जिद की। इस पर रविनेश ने पुल के पास बाइक रोककर खड़ी कर ली और रमन को बाइक पर ही बैठाकर खुद गेंद खरीदने चले गए। इस बीच वहां से गुजरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बाइक का हैंडल फंस गया। रमन के सड़क पर गिरने पर ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक को पकड़कर शमशाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, परिजन तुरंत ही लहूलुहान रमन को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

-------
हादसे के बाद परिवार में मचा कोहराम
-ढाई साल के रमन की मौत की सूचना घर पहुंची तो कोहराम मच गया। मां रोशनी गुप्ता और पिता अंकुश का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दादी माया गुप्ता व बाबा सुरेश चंद्र गुप्ता के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। चार साल पहले ही अंकुश के 32 वर्षीय भाई की बीमारी के चलते मौत हो चुकी है।

रमन उर्फ लड्डू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

रमन उर्फ लड्डू का फाइल फोटो। स्रोत : परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed