{"_id":"6ac93403db4b9a880d022e1d","slug":"inmate-released-from-jail-alleges-assault-and-robbery-of-money-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1025-187038-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: जेल से रिहा हुए बंदी ने लगाया मारपीट व रुपये छीनने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: जेल से रिहा हुए बंदी ने लगाया मारपीट व रुपये छीनने का आरोप
विज्ञापन
भावलखेड़ा। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती निवासी संदेश वर्मा ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कार्रवाई की मांग की है।
उसने बताया कि वह एक मुकदमे में चार अक्तूबर को जिला कारागार भेजा गया था। वहां छह अक्तूबर की सुबह 11 बजे कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने उससे 30 हजार रुपये की रंगदारी मांगी। आरोप है कि इसके अलावा परिजनों से मिलाई के दौरान दिए गए तीन हजार रुपये भी छीन लिए। विरोध करने पर कारागार अस्पताल के सामने अज्ञात लोगों ने उसे ईंट-पत्थरों और लात-घूंसों से पीटा।
आरोप है कि घटना के बाद न तो कारागार में उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और न ही मामले में कोई कार्रवाई की गई। जेल अधीक्षक जेपी तिवारी ने बताया कि लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। संवाद