फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inmate imprisoned for drug trafficking dies.

Shahjahanpur News: मादक पदार्थ की तस्करी में बंद कैदी की मौत

Tue, 08 Sep 2026 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Inmate imprisoned for drug trafficking dies.
शाहजहांपुर। जिला कारागार में बंद मादक पदार्थ तस्करी के दोषी कैदी मोहम्मद इकबाल (66) की रविवार को मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पिता की मौत की खबर सुनकर जेल पहुंचे बेटे रहमान का शव देखकर रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन

मोहम्मद इकबाल मूल रूप से नेपाल के जिला कपिलवस्तु की नगर पालिका कृष्णानगर के वार्ड नंबर एक का रहने वाला था। जेल अधीक्षक आरपी तिवारी ने बताया कि इकबाल 28 नवंबर 2023 से जिला कारागार में बंद था। थाना सेहरामऊ दक्षिणी में मादक पदार्थ की तस्करी के एक मामले में उसे दस और थाना रोजा में तस्करी के एक मामले में 15 वर्ष के कारावास की सजा हुई थी।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक के अनुसार, कैदी को लो ब्लड प्रेशर, शुगर और सांस संबंधी बीमारी थी। उसका जेल में उपचार चल रहा था। रविवार को अचानक हालत बिगड़ने पर उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता की मौत की सूचना मिलने पर बेटा रहमान जेल पहुंचा। शव देखकर वह बिलख पड़ा। रहमान ने बताया कि वह सऊदी अरब में काम करते हैं और करीब एक सप्ताह पहले ही विदेश से घर लौटे थे। रविवार को उन्हें जेल में बंद पिता के बीमार होने की सूचना मिली। वह कुछ समझ पाते, इससे पहले ही पिता की मौत की खबर मिल गई।

रहमान ने बताया कि उनके पिता पहले से बीमार रहते थे। करीब पांच माह पूर्व भी उनकी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन उपचार के बाद वह ठीक हो गए थे। पिता की मौत से मां सलीमुन निशा का रो-रोकर बुरा हाल है और वह बेसुध हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed