फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Injured woman dies after jeep collides with acacia tree

Shahjahanpur News: बबूल के पेड़ से जीप टकराने से घायल महिला की मौत

Mon, 01 May 2023 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Injured woman dies after jeep collides with acacia tree
- कलान से जलालाबाद आने के लिए पौत्र व भतीजे के साथ जीप में बैठीं थीं वीरावती
विज्ञापन

- शनिवार को बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर पेड़ से जीप टकराने से 15 यात्री हुए थे घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। कलान में शनिवार को बदायूं-फर्रुखाबाद रोड पर पेड़ से जीप टकराने से 15 यात्री घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल कलान थाना क्षेत्र के जखिया चांदपुर निवासी नन्हकू की पत्नी वीरावती (50) की राजकीय मेडिकल कॉलेज लाते समय मौत हो गई।
मृतक के परिजनों के अनुसार, डग्गामार वाहन को ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। वीरावती का जलालाबाद में भी मकान है। शनिवार को भतीजे राधेश्याम व सात वर्षीय पौत्र सुरजीत के साथ कलान से जलालाबाद आने के लिए जीप में सवार हुईं थीं। जीप में 15 यात्री थे। रास्ते में आगे चल रहे डग्गामार वाहन को ओवरटेक करने के फेर में जीप अनियंत्रित होकर बबूल के पेड़ से टकरा गई थी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी। कलान पुलिस ने घायलों को मिर्जापुर सीएचसी पर भेजा। जहां से गंभीर रूप से वीरावती समेत पांच अन्य को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था। रास्ते में वीरावती की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतका के भतीजे राधेश्याम ने बताया कि जीप का चालक और सवारियों को बैठाने के लिए डग्गामार वाहन से आगे निकलने का प्रयास कर रहा था। ओवरटेक करने के फेर में गाड़ी अनियंत्रित होकर टकरा गई। वीरावती के पति नन्हकू की दो साल पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed