{"_id":"593ed9bd1126f4e2618b45da","slug":"injured-in-an-hour-at-phc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी पर एक घंटे तड़पते रहे घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी पर एक घंटे तड़पते रहे घायल
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 12 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर रोड पर सोमवार शाम ट्रिपल राइडिंग में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दंपति सहित छह लोग घायल हो गए। सीएचसी पर डॉक्टर नहीं मिलने पर घायल एक घंटे तक तड़पते रहे। सीएमओ से शिकायत करने पर उपचार शुरू हुआ।
लखीमपुर खीरी के थाना गोला के गांव फूलपुर निवासी 30 वर्षीय गुरूदीप सिंह अपने 60 वर्षीय पिता दर्शन सिंह व मां जसवीर कौर को बाइक पर बैठाकर सोमवार शाम पूरनपुर से लौट रहा था। इधर से थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव पैना बुजुर्ग निवासी गुड्डू उर्फ प्रेम, सोनू, फूलचंद्र बाइक से पूरनपुर जा रहे थे। दोनों बाइक रात आठ बजे खुटार क्षेत्र में कुंइया मोड़ के पास पहुंची,तभी दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पीएचसी खुटार पहुंचाया, तो यहां पर डॉक्टर मौजूद नहीं थे। मामले की शिकायत सीएमओ से की गई, तब एक घंटे बाद घायलों को उपचार मिल पाया।