फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Information commissioner took stock of martyr Bismil's house

शहीद बिस्मिल के मकान का सूचना आयुक्त ने लिया जायजा

Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Information commissioner took stock of martyr Bismil's house
शाहजहांपुर के मोहल्ला खिरनीबाग में मंगलवार को शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के मकान के बारे में ? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। काकोरी कांड के अमर शहीदों के परिवारों की स्थिति जानने के मकसद से राज्य सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव जनपद के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को यहां पहुंचे। उन्होंने खिरनीबाग जाकर वह मकान देखा, जिसमें कभी शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल रह चुके हैं। बुधवार को वह शहीद रोशन सिंह के खुदागंज क्षेत्र में स्थित पैत्रक गांव नवादा दरोबस्त जाकर उनके मकान का जायजा लेकर परिवार के सदस्यों से भेंट करेंगे।
विज्ञापन

शहीद बिस्मिल के मकान पहुंचने पर उन्हें बताया गया कि वह बिक चुका है। इस पर अफसोस जताते हुए सूचना आयुक्त ने उसे खरीदने वाले परिवार से मकान के बारे में पूरी जानकारी की और बिस्मिल जी की स्मृतियों को ताजा किया। बाद में वह शहीदे वतन अशफाकउल्ला खां के घर पर प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पहुंचें और परिवार जनों के साथ भेंटवार्ता कर शहीद अशफाक उल्ला खां से जुड़ीं यादें ताजा कीं। उन्होंने शहीद की मजार पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सूचना आयुक्त ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि इन्ही वीर सपूतों के कारण आज हम लोग आजाद हैं। इससे पूर्व उन्होंने विकास भवन सभागार में अधिकारियों के साथ आरटीआई निस्तारण के संबंध में समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभिन्न विभागों के नामित जन सूचना अधिकारियों को आरटीआई के प्रकरण निर्धारित समय मे निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि जन सूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई सूचनाएं बिंदुवार उपलब्ध कराएं और जुर्माना कार्रवाई से बचने को यह काम नियत समय में करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed