फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Inflation impacts plastic granules, AC prices rise by 3,000

Shahjahanpur News: प्लास्टिक दाने पर महंगाई का असर, एसी के दाम पर तीन हजार की बढ़ोतरी

Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Inflation impacts plastic granules, AC prices rise by 3,000
राजीव गुप्ता, व्यापारी।
शाहजहांपुर। प्लास्टिक के दाने पर महंगाई का असर बाजार पर दिखने लगा है। प्लास्टिक और कॉपर के रेट बढ़ने से एयर कंडीशन और कूलर के दाम में उछाल आया है। व्यापारियों के पास आई नई खेप में एसी पर लगभग तीन हजार और कूलर पर 1500 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि, मार्च में गर्मी का अहसास होने से बिक्री भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

ईरान-इजराइल संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से प्लास्टिक दाने के रेट 50-60 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। इससे प्लास्टिक उत्पाद महंगे हो गए हैं। इसका सीधा असर इलेक्ट्रॉनिक सामानों पर पड़ा है। इसके चलते एसी के दाम में लगभग तीन हजार की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। व्यापारियों के अनुसार, गत वर्ष जीएसटी कम होने से एसी के दाम में गिरावट होने से लोगों ने राहत की सांस लेते हुए खूब खरीदारी की थी, लेकिन एक बार फिर से दाम में उछाल आया है।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए नए माल पर दाम बढ़कर आए हैं। कॉपर महंगा होने के साथ ही प्लास्टिक के दाम चढ़ने का भी असर है। यही स्थिति बनी रही तो दाम और बढ़ जाएंगे। दाम बढ़ने के बावजूद लोगों में खरीदारी को लेकर उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
फोटो 19
-फरवरी महीने में एसी का नया स्टॉक मंगाया है, इसमें पूर्व की तुलना में तीन हजार रुपये बढ़कर आए हैं। अगले महीने वॉशिंग व फ्रिज के रेट भी बढ़ सकते हैं। दाम में बढ़ोतरी के बावजूद एसी और कूलर खूब खरीदारी कर रहे हैं।

उमेश चंद्र पाठक, व्यापारी
-----------
फोटो 18
-एसी और कूलर के दाम में 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है। प्लास्टिक के दाना महंगा होने का असर है। पूरी बॉडी प्लास्टिक की होने के चलते रेट बढ़ना तय था। इसी तरह कॉपर भी महंगा हो गया। कूलर में एक हजार से 1500 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है।
राजीव गुप्ता,

राजीव गुप्ता, व्यापारी।

राजीव गुप्ता, व्यापारी।

राजीव गुप्ता, व्यापारी।

राजीव गुप्ता, व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed