{"_id":"5ea469e88ebc3e9031064d3a","slug":"inexplicably-drove-away-the-wanderers-challan-of-eight-vehicles-shahjahanpur-news-bly403834433","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेवजह घूमने वालों को भगाया, आठ वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेवजह घूमने वालों को भगाया, आठ वाहनों का चालान
विज्ञापन
बंडा। लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों को बंडा पुलिस ने डंडे फटकार कर खदेड़ दिया। इस दौरान आठ वाहनों के चालान भी काटे गए। लॉकडाउन का पालन कराने के लिए पुलिस ने अब काफी सख्ती बरत रही है।
थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में शनिवार को पुलिस ने मुख्य चौराहे पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान लोगों से बाहर घूमने की वजह पूछी, इस पर वह टालमटोल करने लगे। पुलिस ने लोगों को डंडे फटकार कर भगाया। इसी बीच आठ वाहनों के चालान भी किए। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। कोई भी वाहन बिना पास के नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए अपने घर में ही रहें। साथ ही सामाजिक दूरी का पालन हर हाल में करें।
ढील मिलते ही सड़कों पर निकले लोग, सामाजिक दूरी भी दरकिनार
जलालाबाद। पुलिस के ढील देते ही शनिवार सुबह तमाम लोग सड़कों पर घूमते व इधर उधर खड़े दिखाई दिए। इस दौरान कई दुकानें भी खुली रहीं और लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। रोजमर्रा की जरूरत पूरी करने को शनिवार सुबह पुलिस द्वारा लॉकडाउन में ढील दी गई। इसके बाद करीब आठ बजे तक तमाम दुकानें खुली रहीं और बड़ी संख्या में लोग सड़क पर घूमते नजर आए। पुलिस के न आने तक फल आढ़तों से लेकर बाजार की अन्य दुकानों पर लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान भी नहीं रखा।
विज्ञापन
पान मसाला की तलाश में छापामारी
खुदागंज। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खुदागंज में पान मसाला की कालाबाजारी की सूचना पर कई दुकानों पर छापा मारा। डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी रवि शर्मा ने अपनी टीम और थानाध्यक्ष के साथ खुदागंज कस्बे में किराना की दुकानों पर पान मसाला, तंबाकू आदि की कालाबाजारी करने की शिकायतों की कार्रवाई की। निरीक्षण करने वाली टीम को किसी भी दुकान पर पान मसाला, तंबाकू आदि बरामद नहीं हुई। संवाद
लॉकडाउन के उल्लंघन पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट
भावलखेड़ा। थाना रामचंद्र मिशन पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गिरफ्तार आरोपियों का चालान कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि फत्तेपुर चौकी प्रभारी दिलीप सिंह चौहान ने हरेराम निवासी गांव मिश्रीपुर, रामजी मिश्रा निवासी गांव ताहवरगंज, रिजवान निवासी गांव मिश्रीपुर को थाने के पास बिना वजह घूमते हुए गिरफ्तार किया। वहीं एसआई तसव्वर अली ने पक्का पुल के पास मोहम्मद इमरान निवासी मोहल्ला दलेलगंज व इरफान निवासी गढ़ी गाड़ीपुरा को बेवजह घूमते गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ लॉक डाउन उल्लंघन करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।