{"_id":"485abd9e8d476bc31f4c123311bea7a3","slug":"indra-bow-out-rally-to-make-the-mission-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन इंद्र धनुष सफल बनाने को निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन इंद्र धनुष सफल बनाने को निकाली रैली
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 06 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्र धनुष को शतप्रतिशत सफल बनाने के लिए बुधवार को जनजागरूकता रैली निकली गई। रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
रैली को सुबह नौ बजे सीएमओ डॉ. उमेश सिंह यादव ने शहीद द्वार से झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली निशात टॉकीज, लाल इमली चौराहा होते हुए घंटाघर पर गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गई। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने टीकाकरण को जागरूक करने के लिए नारे लगाए। सभा में सीएमओ ने सात से 14 मई तक चलने वाले विशेष टीकाकरण अभियान मिशन इंद्र धनुष को शतप्रतिशत सफल बनाने की सभी से अपील की। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान दो वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को सात जानलेवा बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। उन्होंने जनसामान्य से इसमें बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपेक्षा की। जिससें कोई भी बच्चा और गर्भवती महिला टीककारण से वंचित न रह जाए। इसके बाद पुराने जिला अस्पताल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें अभियान के बारे में संबंधित लोगों से चर्चा की गई। रैली में रोटी गोदाम परषदीय स्कूल और डॉन एंड डोना स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान डॉ.लक्ष्मण सिंह, एसएमओ डॉ.ललित, डीएमसी को रंजन, डीएमसी यूनीसेफ हुददा जाहिरा, रोटेरियन राकेश सक्सेना और राजेश भटनागर मौजूद थे।